Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मिशन शक्ति की पहल से लौटी छात्रा के चेहरे पर मुस्कान: छूटी पढ़ाई से फिर जुड़ी शिक्षा की डोर, पुलिस टीम की कोशिश ने लड़की को को फिर पहुंचाया स्कूल

मिशन शक्ति की पहल से लौटी छात्रा के चेहरे पर मुस्कान: छूटी पढ़ाई से फिर जुड़ी शिक्षा की डोर, पुलिस टीम की कोशिश ने लड़की को को फिर पहुंचाया स्कूल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव अम्बरपुर में किन्हीं कारणों से पढ़ाई छोड़ चुकी एक बालिका को मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की पहल से दोबारा शिक्षा से जोड़ा गया। मामले की जानकारी मिलते ही गांव पहुंची मिशन शक्ति टीम और एएचटी थाना की टीम ने लड़की और उसके परिजनों से संवाद कर शिक्षा के महत्व को समझाया और उसे पुनः विद्यालय भेजने के लिए आवश्यक प्रयास किए। दोबारा स्कूल जाने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए लड़की ने टीम का आभार प्रकट किया।

पुलिस के अनुसार, SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और SP क्राइम इन्दु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अम्बरपुर गांव में पढ़ाई छूटने की जानकारी सामने आने पर टीम ने मामले का संज्ञान लिया। दोनों टीम संयुक्त रूप से गुरुवार को गांव पहुंची और लड़की के परिजनों से मिली।

पुलिस टीम ने लड़की और उसके परिजनों से बातचीत की। टीम ने शिक्षा के महत्व और बालिका के भविष्य में पढ़ाई की भूमिका के बारे में उन्हें समझाया। इसके बाद बालिका को दोबारा विद्यालय से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रयास किए गए। जिसके बाद परिजन मान गए और लड़की को पढ़ने के लिए स्कूल भेजने के लिए तैयार हो गए। हालांकि पहले वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। लेकिन टीम द्वारा शिक्षा के महत्व, लड़की के भविष्य और अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में समझाया गया तो परिजन कन्वेंस हो गए।

पुलिस की पहल और सहयोग से लड़की का का पुनः विद्यालय में प्रवेश कराया गया। स्कूल में दोबारा प्रवेश मिलने के बाद बालिका ने मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। पुलिस के मुताबिक, इस पहल से बालिका की आगे की पढ़ाई जारी रखने का रास्ता साफ हुआ है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा! पेड़ से हुई टक्कर में कार सवार दो बारातियों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीख-पुकार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें