Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘अपनी मर्जी से शादी की, परिजन करा रहे थे अधेड़ से शादी’: मुज़फ़्फ़रनगर में युवती का वीडियो वायरल, पति संग सुरक्षा की लगाई गुहार

‘अपनी मर्जी से शादी की, परिजन करा रहे थे अधेड़ से शादी’: मुज़फ़्फ़रनगर में युवती का वीडियो वायरल, पति संग सुरक्षा की लगाई गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। चरथावल थाना क्षेत्र की रहने वाली आंचल धनगर नामक युवती का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आंचल ने दावा किया है कि उसने अपनी मर्जी से नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला निवासी हिमांशु पुत्र अनिल कुमार के साथ 3 अगस्त को शादी कर ली है। युवती ने गुरुवार रात सामने आए वीडियो के माध्यम से पुलिस-प्रशासन से अपने और पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वायरल वीडियो के जरिए आंचल के मुताबिक, उसके परिजन उसकी इच्छा के खिलाफ एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से उसकी शादी कराने की तैयारी कर रहे थे। युवती का आरोप है कि उसने इस शादी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह घर से निकल गई।

‘अपनी मर्जी से हिमांशु से शादी की’

वायरल वीडियो में आंचल ने बताया कि घर से निकलने के बाद उसने अपनी इच्छा से हिमांशु के साथ विवाह किया। उसका कहना है कि यह शादी उसकी सहमति से हुई है और वह अब अपने पति के साथ ही वैवाहिक जीवन बिताना चाहती है।

आंचल ने वीडियो में किसी तरह के दबाव या जबरदस्ती से इनकार करते हुए अपनी इच्छा स्पष्ट करने की बात कही है। उसने पुलिस-प्रशासन से अपील की है कि उसकी बात को गंभीरता से सुना जाए और उसे तथा उसके पति को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

परिजनों पर धमकी देने का आरोप

आंचल का आरोप है कि शादी के बाद से उसके परिजन लगातार उसे और उसके पति को परेशान कर रहे हैं। युवती ने दावा किया कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर रोहाना टोल प्लाजा पर रोका गया नगीना सांसद का काफिला,तो पुलिसकर्मियों पर बरसे, इंस्पेक्टर ने जोड़े हाथ,नोकझोंक के बाद मेरठ के लिए हुए रवाना

वीडियो में आंचल ने आशंका जताई है कि उसके या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार होंगे। उसने पुलिस अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा

युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में आंचल अपनी शादी और अपनी इच्छा के संबंध में स्पष्ट रूप से बात करती नजर आ रही है।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें