Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में टूटने की कगार पर पहुंचे 75 से ज्यादा रिश्ते संभले: पुलिस लाइन में सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित, पति-पत्नी के बीच दूर हुए मतभेद, दंपतियों ने साझा किए अनुभव

मुजफ्फरनगर में टूटने की कगार पर पहुंचे 75 से ज्यादा रिश्ते संभले: पुलिस लाइन में सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित, पति-पत्नी के बीच दूर हुए मतभेद, दंपतियों ने साझा किए अनुभव

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवादों के बीच मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 75 से अधिक दंपतियों के रिश्तों में सुधार आया है। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ऐसे दंपतियों को बुलाया गया, जिनके विवादों को काउंसलिंग के जरिए सुलझाने का प्रयास किया गया था। इस दौरान दंपतियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि बातचीत तथा परामर्श से उनके बीच आपसी समझ और विश्वास बढ़ाने में मदद मिली।

मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत महिला थाना और परिवार परामर्श केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी सूरज कुमार राय, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा मौजूद रहे। अधिकारियों ने काउंसलिंग के जरिए विवादों का समाधान कराने वाले 75 से अधिक दंपतियों को सम्मानित किया और उनसे फीडबैक लिया।

कार्यक्रम में दंपतियों ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र के प्रयासों से उन्हें अपने मतभेद दूर करने और पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाने में सहायता मिली। पुलिस की ओर से पति-पत्नी के बीच संवाद स्थापित कराने और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर जोर दिया जाता है, ताकि परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।


इस पहल में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी निरीक्षक लतेश वर्मा, महिला थानाध्यक्ष प्रीति चहल और काउंसलर बीना शर्मा, प्रसन्न कुमार, गजाला यासमीन तथा अशोक बाटला की भूमिका रही। पुलिस के मुताबिक, टीम लगातार काउंसलिंग के माध्यम से पारिवारिक विवादों को सुलझाने और दंपतियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ पारिवारिक विवादों के समाधान पर भी काम किया जा रहा है। शुक्रवार का कार्यक्रम इस पहल के परिणामों का फीडबैक लेने और काउंसलिंग से लाभान्वित दंपतियों के अनुभव जानने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

ALSO READ THIS :  कश्यप समाज पर नरेश टिकैत की टिप्पणी वायरलः "मजदूर तबका है, हैसियत में रहना चाहिए!" जवाबी पंचायत पर तंज, "कुत्ते के काटने पर बदले में उसे नहीं काटा जाता"
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें