Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » घर में अकेली पाकर जेठ ने की अश्लील हरकत!: पीड़ित महिला ने एसएसपी दफ़्तर पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

घर में अकेली पाकर जेठ ने की अश्लील हरकत!: पीड़ित महिला ने एसएसपी दफ़्तर पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने जेठ पर घर में घुसकर छेड़छाड़, अश्लील हरकत, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने SSP को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार महिला का आरोप है कि उसका जेठ शादी के बाद से ही उस पर गलत नजर रखता था। महिला का दावा है कि उसने पूर्व में भी परिवार के सास-ससुर से इसकी शिकायत की, लेकिन उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

महिला के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका जेठ कमरे में आया और कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शिकायत में महिला ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर उसकी बेटी मौके पर पहुंची और घटना देखकर उसने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। महिला का आरोप है कि लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

महिला ने बताया कि उसने घर लौटने पर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। महिला का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचने के बावजूद आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह पुलिस चौकी बेगराजपुर भी पहुंची, लेकिन वहां से भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

ALSO READ THIS :  मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की जुबान काटने पर 1.25 लाख का इनाम! मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका पुतला, CM योगी की मां पर विवादित बयान की कड़ी निंदा

शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहा है। महिला ने अपनी शिकायत में खुद को घटना के बाद डरा और सहमा हुआ बताया है और SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

महिला ने एसएसपी से आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत की प्रतियां मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग, डीजीपी, कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को भी भेजे जाने का उल्लेख किया गया है।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें