Home » उत्तराखंड » ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का प्रभावी माध्यम बनी – मुख्यमंत्री धामी

‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का प्रभावी माध्यम बनी – मुख्यमंत्री धामी

Facebook
Twitter
WhatsApp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों व अभिनव प्रयासों को राष्ट्रीय मंच देने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

‘नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त युवा ही सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री के इस आह्वान से युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी और स्वस्थ, सकारात्मक तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी।

धामी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें परिवार, समाज और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी का रूप देने की अपील की।

इतिहास और विरासत से जुड़ रही नई पीढ़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक सरल और रोचक तरीके से पहुंचाने के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयासों का भी उल्लेख किया।

ALSO READ THIS :  उत्तराखंड: यूसीसी में बदलाव को मंजूरी, नेपाल-तिब्बत-भूटान नागरिकों के लिए नए दस्तावेज स्वीकार्य

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे युवा पीढ़ी में अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत के प्रति समझ के साथ ही राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना भी मजबूत होती है।

आम नागरिकों के असाधारण कार्यों को मिल रहा राष्ट्रीय मंच

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सामान्य नागरिकों की ओर से किए जा रहे असाधारण कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में अनेक लोग अपने स्तर पर समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों के प्रयासों को ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के सामने लाने से अन्य नागरिकों को भी प्रेरणा मिलती है।

धामी के मुताबिक, यह कार्यक्रम लोगों को अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहा है।

युवाओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से युवाओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कुंवावाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मदन कौशिक और भरत चौधरी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  नक्सलवाद पर PM मोदी के बयान से भड़के पप्पू यादव: देश के बुद्धिजीवियों को दी गाली, माफी मांगें प्रधानमंत्री

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों को सुना गया और राष्ट्र निर्माण, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें