Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में रास्ते पर युवक का शव मिलने से हड़कंप: इरशाद के रूप में हुई मृतक की पहचान

मुजफ्फरनगर में रास्ते पर युवक का शव मिलने से हड़कंप: इरशाद के रूप में हुई मृतक की पहचान

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में मंगलवार सुबह गांव के रास्ते पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने रास्ते पर युवक को पड़ा देखा तो आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई और मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सबसे पहले उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। कुछ ही देर में मृतक की पहचान हो गई और ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शेरपुर निवासी इरशाद के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के पिता का नाम यूसुफ मलिक बताया गया है। परिजनों के अनुसार इरशाद आठ बच्चों का पिता था।

गांव के रास्ते पर शव मिलने की सूचना तेजी से फैली तो मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। युवक की अचानक मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि इरशाद की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रास्ते पर कैसे पहुंचा, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि मृतक के चेहरे समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।


ALSO READ THIS :  चरथावल में 'मदद' के बहाने भरोसा जीता... फिर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और ₹4.35 लाख हड़पने का आरोप; विधवा पहुंची SSP के दरबार

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें