Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में 21 दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं: पीड़ित दंपति ने SSP से लगाई गुहार, फर्नीचर और AC का काम करने आए मजदूरों पर चोरी का आरोप

मुजफ्फरनगर में 21 दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं: पीड़ित दंपति ने SSP से लगाई गुहार, फर्नीचर और AC का काम करने आए मजदूरों पर चोरी का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर स्थित बर्फखाने वाली गली में घर से 3 लाख 60 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित रूपांश अपने पति अंकित कुमार के साथ SSP ऑफिस पहुंची और SSP संजय कुमार वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर चोरी हुए रुपये बरामद कराने और एफआईआर में नामजद आरोपियों से गहन पूछताछ कराने की मांग की है।

रूपांश के अनुसार, वह पहले परिवार समेत तहसील सदर क्वार्टर नंबर-6 में रहती थीं और वर्तमान में अलमासपुर की बर्फखाने वाली गली में मोबाइल टावर के पास रह रही हैं। उनका आरोप है कि 20 अगस्त 2026 को उनके घर में फर्नीचर और AC का काम करने के लिए कुछ मजदूर आए थे। इसी दौरान घर से 3 लाख 60 हजार रुपये चोरी हो गए।

पीड़िता ने बताया कि मामले में 29 अगस्त को थाना नई मंडी में एफआईआर दर्ज कराई गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों को उसी दिन हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद चोरी हुए रुपये की बरामदगी के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

रूपांश का कहना है कि घटना के बाद से परिवार लगातार चोरी हुए रुपये की बरामदगी और मामले के खुलासे का इंतजार कर रहा है। उनके अनुसार, घटना को करीब 21 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक रकम बरामद नहीं हुई है। इससे परिवार परेशान है।

पीड़िता ने SSP को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि एफआईआर में नामजद आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाए और चोरी हुए 3.60 लाख रुपये बरामद कराए जाएं। उन्होंने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने की भी मांग की है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर आबकारी का अवैध शराब के सौदागरों पर शिकंजा, POS चेकिंग से दुकानों की कड़ाई, ढाबों पर नजर
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें