Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में नशे में धुत युवकों की कार ने मचाई तबाही, VIDEO: मंदिर के बाहर विद्युत पोल और वाटर कूलर में मारी टक्कर, बिजली आपूर्ति प्रभावित

मुजफ्फरनगर में नशे में धुत युवकों की कार ने मचाई तबाही, VIDEO: मंदिर के बाहर विद्युत पोल और वाटर कूलर में मारी टक्कर, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मंदिर के बाहर लगे विद्युत पोल और नगर पालिका के वाटर कूलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया, जबकि वाटर कूलर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद साकेत क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित रही।

शहर की साकेत पुलिस चौकी के बराबर स्थित मंदिर के बाहर कार अचानक अनियंत्रित हुई और पहले नगर पालिका के वाटर कूलर तथा फिर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर के बाद विद्युत पोल के सड़क पर गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, कार में सवार दोनों युवक साकेत कॉलोनी के ही रहने वाले हैं। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें अल्कोहल की मात्रा पाई गई। हादसे के बाद सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर संबंधित विभागों और कार सवार युवकों के बीच बातचीत हुई।

साकेत चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से नुकसान का आंकलन करीब 15 हजार रुपये किया गया और इसकी भरपाई के लिए आरोपियों को एस्टीमेट दिया गया। युवकों ने विद्युत विभाग को हुए नुकसान की भरपाई करने पर सहमति जताई। नगर पालिका के वाटर कूलर को हुए नुकसान की भरपाई का भी आश्वासन दिया गया है। पुलिस के अनुसार, किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दिए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

ALSO READ THIS :  फोन कर दुकान पर बुलाया... फिर टूट पड़े कई लोग: मुजफ्फरनगर में युवक की बेरहमी से पिटाई CCTV में कैद

हादसे के कारण साकेत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करीब 8 घंटे प्रभावित रही। सुबह सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगाने का काम शुरू किया। पोल बदलने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने में टीम को कई घंटे लगे, जिसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें