Home » उत्तर प्रदेश » अमेठी में जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अमेठी में जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Facebook
Twitter
WhatsApp

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के शिवली पहाड़पुर गांव में जहरीले जंतु के काटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, शिवली पहाड़पुर गांव निवासी धर्मराज पुत्र केशवलाल को बुधवार देर रात किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बचाने के लिए उपचार कराने में जुटे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर बाजार शुकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ THIS :  गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द और डायवर्ट
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें