गाजियाबाद में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो गिरफ्तार; दो साथी अंधेरे में फरार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। स्वाट और सर्विलांस टीम नगर जोन तथा सिहानी गेट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उनके दो साथी […]
रुड़की में अमन हत्याकांड: मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया एक आरोपी, 2 चकमा देकर फरार

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में कारोबारी अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी सौरभ के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान उसके […]
मुंबई में बड़ा हादसा: ‘भुलेश्वर चा राजा’ की 22 फीट ऊंची गणेश मूर्ति गिरी, मंडल अध्यक्ष समेत 2 की मौत,5 घायल

मुंबई। गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां ‘भुलेश्वर चा राजा’ के नाम से मशहूर भगवान गणेश की 22 फीट ऊंची प्रतिमा मंडप तक ले जाते समय अचानक गिर गई। प्रतिमा की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों […]
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में वीसी आवास के पास हंगामा: नशे में धुत युवक-युवती का ड्रामा, जांच में जुटी पुलिस

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में वाइस चांसलर के आवास के पास एक कार में युवक और युवती के कथित तौर पर शराब पीने का मामला सामने आया है। दोनों के नशे की हालत में होने की बात सामने आने के बाद छात्रों ने कार को घेर लिया। इस दौरान वाहन को नुकसान पहुंचाए […]
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, दो दिन बसों में नहीं लगेगा किराया

लखनऊ। रक्षाबंधन के त्योहार पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इसके तहत 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री मुफ्त बस […]
सावन का अंतिम सोमवार: 24 अगस्त का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और राहुकाल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना गया है। किसी भी शुभ कार्य, पूजा पाठ, यात्रा, निवेश या धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत से पहले पंचांग देखकर शुभ और अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। पंचांग हिंदू काल गणना की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसमें सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति के […]
फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाश समेत तीन गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बताए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें […]
बस्ती में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: पिता ने आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटी बनी हत्यारिन; प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आरोप है कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता ने अपनी बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसका […]
यूपी में फिर बदलेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट; तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी खतरा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज समेत आसपास के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ […]
अरुणाचल प्रदेश में ‘मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं…’, मासूम बच्ची की बात ने छुआ लोगों का दिल, कमेंट में बच्ची को कहा था ‘चाइनीज’

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की एक छोटी बच्ची इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने मासूम लेकिन भावुक जवाब को लेकर चर्चा में है। करगा टिंकल गोंगो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों से उसे ‘चाइनीज’ न कहने और ‘इंडियन’ कहने की अपील करती नजर […]