Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » 2027 चुनाव के लिए आज़ाद समाज पार्टी का ऐलान: मीरापुर से रविन्द्र भाटी होंगे प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ बोले- सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

2027 चुनाव के लिए आज़ाद समाज पार्टी का ऐलान: मीरापुर से रविन्द्र भाटी होंगे प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ बोले- सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में आज़ाद समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी है। पार्टी ने मीरापुर विधानसभा सीट से अपने राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट रविन्द्र भाटी को प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

सुनील चित्तौड़ ने पिछड़े और दलित समाज के लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। जब उनसे सवर्ण समाज को पार्टी से जोड़ने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यदि वे पार्टी और उसकी विचारधारा से जुड़ेंगे, तो उन्हें साथ लाने के लिए पहल की जाएगी।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, आज़ाद समाज पार्टी अब तक 87 प्रत्याशियों की दो सूचियां जारी कर चुकी है। इनमें पिछड़े वर्ग के 29 और मुस्लिम समाज के 20 प्रत्याशी शामिल हैं।

राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी ने बताया कि 24 अक्टूबर को मोरना ब्लॉक में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन और रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने मुफ्त और समान शिक्षा, सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं, संविधान की रक्षा और आरक्षण को पार्टी के प्रमुख मुद्दे बताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविन्द्र भाटी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने पिछले मीरापुर उपचुनाव का जिक्र करते हुए मतदान को पिस्तौल के बल पर रोकने के आरोप भी लगाए। भाटी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि आगामी चुनाव में मतदाताओं को रोकने की कोशिश हुई तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी तानाशाही के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: फर्जी GST फर्मों से करोड़ों चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश! 3 शातिर गिरफ्तार, 34 फर्जी कंपनियां, क्रेटा कार और लाखों का सामान बरामद
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें