Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ्फरनगर में यूपी के प्रथम उपमुख्यमंत्री की 39वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुज़फ्फरनगर में यूपी के प्रथम उपमुख्यमंत्री की 39वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फरनगर। जनपद के नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल पर उत्तर प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री, प्रख्यात किसान नेता और जनसेवक स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुआ। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने बाबू नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया और सादगी, ईमानदारी तथा जनसेवा की मिसाल कायम की।

‘दादा के आदर्श ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा’ : सांसद चंदन चौहान

बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके दादा बाबू नारायण सिंह का जीवन उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे बाबू नारायण सिंह के आदर्शों पर चलते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा करते रहेंगे।

सांसद ने कहा कि किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा करना ही बाबू नारायण सिंह की सबसे बड़ी पहचान थी और उसी विचारधारा को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।

‘नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं बाबू नारायण सिंह’

सांसद चंदन चौहान की पत्नी याशिका चौहान ने कहा कि बाबू नारायण सिंह के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सादगी और किसानों के प्रति समर्पण की उनकी विरासत नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेगी। परिवार हमेशा उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करता रहेगा।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर से बड़ी खबर: जनता इंटर कॉलेज भोपा की दान की ज़मीन पर भूमाफियाओं का कब्ज़ा,कार्रवाई की मांग 

कई दिग्गज नेता और गणमान्य लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में राज्यमंत्री एवं देवबंद विधायक कुंवर बृजेश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, थानाभवन के पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संजय राठी, अजीत राठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने बाबू नारायण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें