Home » उत्तर प्रदेश » बलरामपुर में घने कोहरे का कहर: दो बाइकों की टक्कर में पांच की मौत, दो गंभीर घायल

बलरामपुर में घने कोहरे का कहर: दो बाइकों की टक्कर में पांच की मौत, दो गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। उतरौला क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास मध्यरात्रि दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दो बाइकों की टक्कर के बाद राहगीर भी आए चपेट में

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घने कोहरे के बीच दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस दौरान कुछ पैदल राहगीर भी इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया।

मृतकों में 18 से 30 वर्ष तक के युवक शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गुफरान (18) निवासी बरदही, सलीम (20) निवासी बड़हरा खुर्द गौरियनडीह, रहमत (30) निवासी चन्द्रापुर चिताई, तौफीक (19) निवासी छपरतलवा और मोहम्मद फारूक (20) निवासी बड़हरा खुर्द के रूप में हुई है। सभी बलरामपुर जिले के रहने वाले थे।

वहीं, घायलों की पहचान मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18), दोनों निवासी बड़हरा खुर्द गौरियनडीह थाना उतरौला के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।

ALSO READ THIS :  हरदोई से गिरफ्तार हुआ ‘काली सरकार’: आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, 1993 और 1998 के पुराने मामलों में था फरार

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

मौके से पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलें, दो टूटे हुए हेलमेट और एक मृत बकरी भी मिली है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें