Home » विविध इंडिया » 33 मासूम बच्चों का रेप कर डार्क वेब पर बेचे वीडियो! अदालत ने सुनाया जेई को बीवी समेत सुनाई फांसी की सज़ा, दम तोड़ने तक लटकाए रखने का आदेश

33 मासूम बच्चों का रेप कर डार्क वेब पर बेचे वीडियो! अदालत ने सुनाया जेई को बीवी समेत सुनाई फांसी की सज़ा, दम तोड़ने तक लटकाए रखने का आदेश

33 Kids Raped & Sold on Dark Web: Couple Gets Death Penalty
Facebook
Twitter
WhatsApp

बांदा में सिंचाई विभाग के जेई रामभवन और पत्नी दुर्गावती ने 3 से 18 साल के 33 नाबालिग बच्चों का क्रूर यौन शोषण किया, हर घटना का वीडियो बनाकर डार्क वेब पर विदेशी पोर्न साइट्स को बेच डाला। विशेष पोक्सो अदालत ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई और मौत आने तक फांसी पर लटकाए रखने का सनसनीखेज आदेश दिया। सीबीआई जांच में 2 लाख से ज्यादा वीडियो बरामद हुए थे।


बांदा। विशेष पोक्सो अदालत ने बच्चों के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध में सिंचाई विभाग के निलंबित जूनियर इंजीनियर रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने इसे ‘rarest of rare’ मामला करार देते हुए दोनों को जब तक मौत न हो जाए, तब तक फांसी पर लटकाए रखने का निर्देश दिया है।

ALSO READ THIS :  बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ की 17 दुकानें सील, 170 करोड़ की संपत्तियां जब्त

इंटरपोल की चेतावनी से खुला पूरा काला खेल

 

अक्टूबर 2020 में इंटरपोल ने सीबीआई को अलर्ट किया कि इंटरनेट पर छोटे-छोटे बच्चों के पोर्न वीडियो तेजी से फैल रहे हैं। सूचना के साथ एक पेन ड्राइव भी सौंपी गई, जिसमें 34 बच्चों के वीडियो और 679 फोटो थे। इस सूचना ने दिल्ली में केस दर्ज कराया और जांच आगे बढ़ी।

33 Kids Raped & Sold on Dark Web: Couple Gets Death Penalty

सीबीआई जांच ने खोला भयावह सच

 

जांच में पता चला कि आरोपी रामभवन बांदा-चित्रकूट क्षेत्र में सिंचाई विभाग में तैनात था। सीबीआई ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया। 31 अक्टूबर 2020 को केस शुरू हुआ। रामभवन को 18 नवंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया।

पत्नी दुर्गावती को गवाहों पर दबाव डालने के आरोप में बाद में पकड़ा गया। दोनों के लैपटॉप से 2 लाख से अधिक वीडियो और हजारों फोटो बरामद हुए।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: राशन की दुकान पर दबंगों का हमला! लाठी-डंडों से डीलर को पीटा, महिलाओं ने भी जमकर बरसाए ईंट–पत्थर, वीडियो वायरल! VIDEO

33 मासूम बच्चों को बनाया शिकार

 

2010 से 2020 तक रामभवन और दुर्गावती ने 33 नाबालिग बच्चों (उम्र 3 से 18 साल) को लालच, बहला-फुसलाकर या पैसे के प्रलोभन में फंसाया। पत्नी दुर्गावती बच्चों के साथ संबंध बनाती थी, जबकि रामभवन अप्राकृतिक कृत्य करता था। हर घटना का वीडियो और फोटो बनाकर रखा गया।

33 Kids Raped & Sold on Dark Web: Couple Gets Death Penalty

विदेशी साइट्स को बेचा जाता था वीडियो-फोटो

 

बने अश्लील वीडियो और फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशी पोर्नोग्राफी वेबसाइट्स को बेचे जाते थे। जांच में सामने आया कि यह सामग्री 47 देशों में पहुंच चुकी थी। पति-पत्नी ने इस क्रूर व्यापार से लाखों रुपये कमाए।

ALSO READ THIS :  लोहिया ट्रस्ट से यूसीसी तक अखिलेश पर बरसे संजय निषाद, बोले अपने ही खून के रिश्तों पर भरोसा नहीं तो दूसरों का क्या करेंगे

74 गवाहों के बयान, फांसी का फैसला

 

सीबीआई ने कोर्ट में 74 गवाह पेश किए। शासकीय अधिवक्ता कमल सिंह गौतम ने मामले को मजबूती से पेश किया। 18 फरवरी को दोनों को दोषी ठहराया गया। 20 फरवरी को जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने पीड़ित बच्चों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे का भी आदेश दिया।

ALSO READ THIS :  राम मंदिर मामले में दोषी को बचाने की कोशिश कर रही एसआईटी: अजय राय

फैसले के दौरान सीबीआई टीम मौजूद

 

फैसले के दिन सीबीआई की पूरी टीम कोर्ट में मौजूद रही। अधिवक्ता कमल सिंह गौतम ने इसे बच्चों के खिलाफ अपराधों पर कड़ी चेतावनी बताया। यह सजा समाज में बाल सुरक्षा को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक मिसाल बनेगी।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web
ALSO READ THIS :  उत्तराखंड: CM धामी ने देहरादून में प्रदर्शनकारी छात्रों से की बात, पेपर लीक में CBI जांच का वादा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें