Home » विविध इंडिया » बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! तीन दिवसीय हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे सरकारी बैंक; पांच दिन काम की मांग पर बनी सहमति

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! तीन दिवसीय हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे सरकारी बैंक; पांच दिन काम की मांग पर बनी सहमति

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की यूनियनों ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के साथ बातचीत के बाद प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल टाल दी है। हड़ताल टलने के बाद सोमवार को बैंक खुले रहेंगे और सामान्य रूप से कामकाज होगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। यह हड़ताल बैंकों के छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन काम करने की व्यवस्था लागू करना शामिल है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात आईबीए के साथ हुई बातचीत में बैंक यूनियनों को उनकी मांगों पर आश्वासन मिला, जिसके बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

यूएफबीयू ने एक बयान में कहा कि बाकी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए आईबीए और यूएफबीयू की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी। समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद ऐसा समाधान तलाशेगी, जो हितधारकों और विशेष रूप से ग्राहकों के लिए स्वीकार्य हो।

बैंक यूनियनों ने कहा कि हड़ताल टाल दिए जाने के कारण सोमवार को बैंक खुले रहेंगे और नियमित बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

 

ALSO READ THIS :  जेन-जी के बीच भजन क्लबिंग में पहुंचे पीएम मोदी, बजाई खंजरी; वीडियो शेयर कर पूछा—क्या आपने पैर थपथपाए?
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मुज़फ़्फ़रनगर में राजपाल कश्यप का BJP पर हमला: बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना, बोले- ‘अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रही PDA पंचायतें; 2027 में बदलाव का दावा’

ज़रूर पढ़ें