शिवसेना ने मनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती: मुजफ्फरनगर में शिवसैनिकों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

मुज़फ़्फ़रनगर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शिवसेना के पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवसैनिकों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की आजादी के लिए उनके योगदान और संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान […]

मुज़फ़्फ़रनगर में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ के नारे लगाते हुए की गई इस्तीफे की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को मुज़फ़्फ़रनगर में भी सड़क पर नजर आया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। यह प्रदर्शन कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के […]

मुजफ्फरनगर में दामाद पर 10 बीघा जमीन हड़पने का आरोप, बैनामे के बहाने हिबानामा कराने का दावा; विधवा ने SSP से लगाई गुहार

मुज़फ़्फ़रनगर। शामली की एक विधवा महिला ने अपने दामाद पर धोखाधड़ी और कथित कूटरचित दस्तावेजों के जरिए करीब 10 बीघा कृषि भूमि और ट्यूबवैल अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अनपढ़ है और बुढ़ाना तहसील में मुंशी का काम करने वाले अपने दामाद पर भरोसा करती थी। इसी […]

मुजफ्फरनगर में खनन पोर्टल में सेंधमारी से हड़कंप: 76 ई-फॉर्म-सी से 1900 घनमीटर गिट्टी का खेल, हैक कर खनन अधिकारी की लॉगिन का इस्तेमाल

मुज़फ़्फ़रनगर। खनन विभाग के सरकारी पोर्टल में सेंध लगाकर फर्जी लाइसेंस आईडी बनाने का मामला सामने आया है। इस आईडी से 76 वाहनों के लिए ई-फॉर्म-सी जारी किए गए। इन फॉर्म में करीब 1900 घनमीटर गिट्टी दर्ज की गई थी। खास बात यह है कि विभाग के रिकॉर्ड में इस लाइसेंस की कोई मंजूरी ही […]

मुज़फ़्फ़रनगर में राजपाल कश्यप का BJP पर हमला: बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना, बोले- ‘अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रही PDA पंचायतें; 2027 में बदलाव का दावा’

मुज़फ़्फ़रनगर। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने मुज़फ़्फ़रनगर में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार दोपहर करीब एक बजे महावीर चौक स्थित जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। […]

मुजफ्फरनगर में पेराई सत्र से पहले कोल्हुओं पर शिकंजे की तैयारी: बुधवार को कोल्हू संचालकों के साथ बड़ी बैठक

मुज़फ़्फ़रनगर। पेराई सत्र शुरू होने से पहले प्रशासन ने कोल्हुओं से होने वाले वायु प्रदूषण पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलेभर के कोल्हू संचालकों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों और नए मानकों की जानकारी देने के साथ संचालकों […]

सीएम योगी के ‘जनता दर्शन’ में रायबरेली से पहुंचे पीड़ित बुजुर्ग, मुख्यमंत्री बोले- ‘बाधा डालने वालों को सबक सिखाएं’

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति, खुशहाली और सुदृढ़ कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश की पहचान है और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी […]

सर्दियों से पहले शामली में उद्योगों पर प्रदूषण नियंत्रण की सख्ती की तैयारी: GRAP लागू होने से पहले उद्यमियों को CAQM के नए नियम समझाए; उत्सर्जन, DG सेट और ईंधन इस्तेमाल पर फोकस

शामली। सर्दियों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने की आशंका के बीच शामली में औद्योगिक इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अनुपालन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक संगठनों और इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला कर उन्हें GRAP और वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े CAQM के […]

लोकेशन से SOS तक, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का नया साथी JioShield लॉन्च, ₹1,000 में सालभर की सुविधा और रिचार्ज वाउचर भी

मुंबई। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवारों के लिए जियो ने JioShield नाम से नई सुरक्षा सेवा लॉन्च की है। इस सेवा के जरिए परिवार के सदस्य अपने बच्चों या बुजुर्ग माता-पिता की लोकेशन पर नजर रखने के साथ जरूरत पड़ने पर SOS अलर्ट और दूसरी सुरक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। […]

मायावती का EVM पर फिर सवाल, बोलीं- वोट की विश्वसनीयता पर संदेह लोकतंत्र के लिए चिंता; बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ईवीएम से चुनाव कराने की प्रक्रिया पर फिर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल बंद कर बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाता को इस बात का पूरा भरोसा होना चाहिए कि उसने जिस उम्मीदवार को वोट दिया […]