Home » राजकाज » बिहार में भव्य शपथ समारोह की जोरदार तैयारी: गांधी मैदान सज रहा, 2-3 लाख लोगों का जमावड़ा, पीएम मोदी भी आएंगे

बिहार में भव्य शपथ समारोह की जोरदार तैयारी: गांधी मैदान सज रहा, 2-3 लाख लोगों का जमावड़ा, पीएम मोदी भी आएंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp

पटना.  बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 नवंबर को होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आम जनता से लेकर वीआईपी मेहमानों तक के स्वागत की पूरी व्यवस्था हो रही है।

’दूर के रिश्तेदार’ बनकर लूटता है हरियाणा का ये गैंग! 100 से अधिक CCTV खंगाल शातिर तक पहुंची पुलिस, मास्टर माइंड पर दर्ज है 25 मुकदमे

गांधी मैदान को वर्तमान में जनता के लिए बंद कर दिया गया है, और यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्य मंच वीवीआईपी स्तर की सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार हो रहा है। पंडाल, ध्वनि प्रणाली और आसपास बैरिकेडिंग का कार्य जोरों पर है। मैदान को विभिन्न जोनों में विभाजित किया गया है ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा में कोई चूक न हो। फिलहाल घास कटाई का काम चल रहा है, उसके बाद कारपेट बिछाने और मंच सज्जा की बारी है। नगर निगम की वॉटर स्प्रिंकलर गाड़ियां धूल उड़ने से रोकने के लिए लगातार पानी का छिड़काव कर रही हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि समारोह को भव्य, सुरक्षित और आकर्षक बनाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “20 नवंबर को गांधी मैदान में शानदार शपथ समारोह होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री और समाज के प्रमुख हस्तियां आमंत्रित हैं। सबसे खास बात, एनडीए को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं को भी न्योता दिया जा रहा है। हमारी अपेक्षा है कि 2-3 लाख लोग इसमें शिरकत करेंगे।”

नकली लिक्विड यूरिया का ‘डार्क हब’ बना मुजफ्फरनगर! टाटा-महिंद्रा के नाम पर सप्लाई, रात के अंधेरे में चलता काला कारोबार! ‘द एक्स इंडिया’ का सनसनीखेज खुलासा- भाग-1

उन्होंने यह भी बताया कि 19 नवंबर को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। यह समारोह न केवल राजनीतिक बल्कि जनता का उत्सव बनेगा, जहां बिहार के विकास के संकल्प को दोहराया जाएगा।

ALSO READ THIS :  पीएम मोदी की नई योजनाएं: किसानों के लिए 'धन धान्य' और 'दलहन आत्मनिर्भरता' का वरदान

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें