Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » SDM की गाड़ी में हूटर बजाकर युवकों ने बनाई रील: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना का मामला

SDM की गाड़ी में हूटर बजाकर युवकों ने बनाई रील: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना का मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। बुढ़ाना एसडीएम की बताई जा रही सरकारी गाड़ी में हूटर बजाकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाहन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवक एसडीएम की गाड़ी में सवार दिखाई दे रहे हैं और वाहन का हूटर बजता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान रील बनाई गई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की बात सामने आई है।

शनिवार शाम करीब 7 बजे सामने आए इस वीडियो बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुढ़ाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे का है और करीब एक माह पुराना है। हालांकि, वीडियो की सही तारीख और उसमें दिखाई दे रही गाड़ी के उस समय इस्तेमाल की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

वायरल वीडियो में युवकों द्वारा एसडीएम की बताई जा रही गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए रील बनाई गई है। गाड़ी के फ्रंट शीशे पर SDM लिखा हुआ साफ़ साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में हूटर बजने की आवाज/दृश्य भी दिखाई देने की बात कही जा रही है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जहां से अब यह वायरल हो गया।

सरकारी अधिकारी के लिए निर्धारित वाहन में इस तरह रील बनाने और हूटर के इस्तेमाल को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। खास तौर पर यह चर्चा है कि आखिर युवकों को यह वाहन कैसे उपलब्ध हुआ और क्या उन्हें सरकारी वाहन के इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी।

वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों को बुढ़ाना एसडीएम के पूर्व ड्राइवर साजिद के परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान और सरकारी वाहन के इस्तेमाल की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ALSO READ THIS :  इमरान मसूद के बयान पर हरेंद्र मलिक का पलटवार, बोले- INDIA गठबंधन को कमजोर करने वाली राजनीति ठीक नहीं

वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी वाहन उस समय किसके पास था और युवकों को उसमें बैठकर रील बनाने की अनुमति किस स्तर से मिली।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें