Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

मुजफ्फरनगर: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

Facebook
Twitter
WhatsApp

अमित सैनी

मुज़फ़्फ़रनगर से ‘द एक्स इंडिया’ के लिए


◆ गली में खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद

◆ महिलाओं समेत पूरे परिवार पर हमला


मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में सोमवार देर रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि अंडों की रेहड़ी के पास गली में खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे युवकों को टोकने पर झगड़ा शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

परिवार पर हमला, महिलाओं से भी बदसलूकी

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। महिलाओं को भी मारपीट का शिकार बनाया गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित परिवार ने बुढ़ाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामूली विवाद ने पकड़ा तूल

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद इतनी जल्दी बढ़ा कि दोनों पक्षों को शांत कराना मुश्किल हो गया। इस घटना से कॉलोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ALSO READ THIS :  रोहन राठी हत्याकांड के आरोपी जीजा–साले मुठभेड़ में घायल: बदमाश समझकर पहले कार से मारी थी टक्कर, बाद में उतारा था मौत के घाट
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें