Home » विविध इंडिया » पराग त्यागी ने पालतू कुत्ते सिम्बा की सेहत को लेकर अफवाहों का किया खंडन

पराग त्यागी ने पालतू कुत्ते सिम्बा की सेहत को लेकर अफवाहों का किया खंडन

parag with simmba
Facebook
Twitter
WhatsApp

मुंबई। टेलीविजन अभिनेता पराग त्यागी ने अपने पालतू कुत्ते सिम्बा की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। पराग ने साफ किया कि सिम्बा पूरी तरह स्वस्थ है और उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन के बाद भी वह सामान्य रूप से अपनी जिंदगी जी रहा है।

 

पराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर जरूरतमंदों को भोजन बांटते नजर आए। इस दौरान सिम्बा भी उनके साथ था। वीडियो में पराग एक बुजुर्ग महिला को खाने का पैकेट देते दिखे, जिन्होंने बदले में उन्हें और सिम्बा को आशीर्वाद दिया।

 

अपने पोस्ट में पराग ने लिखा, “सिम्बा बिल्कुल स्वस्थ है और अपनी मां शेफाली के लिए अंतिम रस्में निभा रहा है। कुछ लोग झूठी अफवाहें फैलाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह वीडियो उन सभी के लिए है जो सिम्बा की चिंता कर रहे थे। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।”

 

शेफाली के निधन के बाद पराग को सिम्बा के साथ टहलते देखा गया था, जिसके लिए कुछ लोगों ने उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना की थी। इस बारे में टेलीविजन अभिनेता पारस छाबड़ा ने कहा, “शेफाली और पराग के लिए सिम्बा सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा था। शेफाली के अचानक चले जाने से पराग और सिम्बा के जीवन में गहरा भावनात्मक शून्य आ गया है। सिम्बा अब उम्रदराज हो चुका है और उसे ठीक से दिखाई भी नहीं देता, ऐसे में पराग उसका खास ख्याल रख रहे हैं।”

ALSO READ THIS :  'कांतारा चैप्टर-1' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! 4 दिन में 300 करोड़ पार!

 

‘कांटा लगा’ गाने से चर्चा में आईं शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को हुआ था। उनके निधन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि प्रशंसकों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें