Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » योगी कार्यक्रम में RLD विधायक की ‘नो एंट्री’, गेट से ही लौटाए गए गुलाम मोहम्मद

योगी कार्यक्रम में RLD विधायक की ‘नो एंट्री’, गेट से ही लौटाए गए गुलाम मोहम्मद

Facebook
Twitter
WhatsApp

लिस्ट में नाम नहीं, न मंच पर और नीचे पहली रॉ जगह! नुमाइश ग्राउंड के मुख्य द्वार से ही वापस भेजे गए विधायक

मुज़फ़्फ़रनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के विधायक गुलाम मोहम्मद को एंट्री नहीं दी गई और उन्हें गेट से ही वापस लौटा दिया गया।

दरअसल, मेरठ की शिवाल खास विधानसभा सीट से विधायक गुलाम मोहम्मद जैसे ही नुमाइश ग्राउंड पहुंचे, उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि कार्यक्रम की अधिकृत सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, इसलिए प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सूत्रों के अनुसार, न तो मंच पर और न ही मंच के नीचे बैठने वालों की सूची में विधायक का नाम है। इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिल सका और वापस लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी सूची का हवाला देते हुए एंट्री से इनकार कर दिया।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसी भी तरह की सिफारिश या दबाव काम नहीं आया, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम स्थल के बाहर मौजूद लोगों के बीच इस घटना को लेकर काफी देर तक चर्चाएं होती रहीं।

वहीं, कार्यक्रम की बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां नुमाइश ग्राउंड में आयोजित वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर हजारों युवा मौजूद है  और बड़ी संख्या में नियुक्तियां देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

ALSO READ THIS :  मुजफ़्फ़रनगर में परशुराम जयंती की बैठक बनी ‘पॉलिटिकल अखाड़ा’, मंच पर ही भिड़े नेता, कार्यक्रम बेमतलब खत्म!

इस कार्यक्रम में जयंत चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें