Home » विविध इंडिया » दिल्ली में रिश्तों का कत्ल, संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू से गोदा, मौत, बचाने आए छोटे भाई पर भी किया हमला

दिल्ली में रिश्तों का कत्ल, संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू से गोदा, मौत, बचाने आए छोटे भाई पर भी किया हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान एक चाचा ने अपने 35 वर्षीय भतीजे हिमांशु भारद्वाज उर्फ जीत शर्मा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। भाई को बचाने पहुंचे छोटे भाई पर भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद को वारदात की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि विवाद की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, हिमांशु अपने परिवार के साथ करावल नगर में रहते थे। परिवार में उनके दो भाई और एक बहन हैं। हिमांशु की करीब पांच साल की बेटी भी है। बुधवार रात किसी बात को लेकर उनका अपने चाचा से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर चाचा ने कथित तौर पर चाकू से हिमांशु पर कई वार कर दिए।

इस दौरान हिमांशु को बचाने के लिए उनका छोटा भाई आगे आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ THIS :  दिल्ली में ब्लू डार्ट के नाम पर 2.47 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड-यूपी से 4 गिरफ्तार!

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और हत्या की घटना किन परिस्थितियों में हुई। मामले में आरोपी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें