Home » विविध इंडिया » सिर्फ 15 रुपये में पूरे 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा! जियो का नया पैक लॉन्च, 4K स्ट्रीमिंग और गेमिंग का मिलेगा मजा

सिर्फ 15 रुपये में पूरे 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा! जियो का नया पैक लॉन्च, 4K स्ट्रीमिंग और गेमिंग का मिलेगा मजा

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए मात्र 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा वाला नया पैक लॉन्च किया है। इस पैक की वैधता 24 घंटे रखी गई है। इसके तहत ग्राहक पूरे दिन हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे और उन्हें डेटा लिमिट खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी। कंपनी का यह पैक खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिन्हें कम समय में अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है।

4K वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग में मिलेगी सुविधा

जियो के नए 15 रुपये वाले पैक के जरिए ग्राहक 4K क्वालिटी में फिल्में और वीडियो देख सकेंगे। इसके साथ ही लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग का भी आनंद ले सकेंगे। बड़ी फाइलें डाउनलोड करने, सॉफ्टवेयर अपडेट करने और क्लाउड पर डेटा अपलोड करने जैसे काम भी इस पैक के माध्यम से किए जा सकेंगे।

हॉटस्पॉट बनाकर लैपटॉप और टैबलेट पर भी इस्तेमाल

इस पैक की एक खास सुविधा यह है कि ग्राहक अपने 5G स्मार्टफोन को वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाकर लैपटॉप और टैबलेट पर भी इंटरनेट चला सकेंगे। इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, रिमोट वर्क और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी। खासकर उन लोगों के लिए यह पैक उपयोगी हो सकता है, जिन्हें किसी दिन सामान्य से अधिक इंटरनेट डेटा की आवश्यकता होती है।

मायजियो ऐप और वेबसाइट से करा सकेंगे रिचार्ज

कंपनी के मुताबिक, 15 रुपये वाला यह डेटा पैक देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध है। ग्राहक इसे मायजियो ऐप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com, रिटेल स्टोर और थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक्टिवेट करा सकते हैं। 24 घंटे की वैधता वाला यह पैक ग्राहकों को कम कीमत में पूरे दिन इंटरनेट इस्तेमाल करने का विकल्प देगा।

ALSO READ THIS :  जमीन से आसमान तक जियो की छलांग, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन से कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें