Home » विविध इंडिया » दिल्ली-NCR की हवा सुधरी, सितंबर में AQI 102 पर पहुंचा; पांच साल में सबसे कम औसत दर्ज

दिल्ली-NCR की हवा सुधरी, सितंबर में AQI 102 पर पहुंचा; पांच साल में सबसे कम औसत दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार का रुख सितंबर में भी जारी रहा। वर्ष 2026 के सितंबर महीने में राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में दिल्ली का मासिक औसत एक्यूआई 102 रहा, जबकि 2025 और 2024 में यह 105, 2023 में 108 और 2022 में 104 दर्ज किया गया था।

इस तरह सितंबर 2026 में दिल्ली की हवा का औसत स्तर पिछले पांच वर्षों की तुलना में बेहतर रहा। सितंबर के अलावा जनवरी से सितंबर तक की अवधि में भी वायु गुणवत्ता से जुड़े आंकड़ों में सुधार का रुझान सामने आया है।

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से 28 सितंबर 2026 तक दिल्ली में 194 दिन ऐसे रहे, जब दैनिक औसत एक्यूआई 200 से नीचे रहा। यह संख्या पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। वर्ष 2025 में ऐसे 187 दिन, 2024 में 188 दिन, 2023 में 193 दिन और 2022 में 146 दिन दर्ज किए गए थे।

खराब हवा वाले दिनों में भी कमी

जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान खराब से लेकर बेहद खराब प्लस श्रेणी में रहने वाले दिनों की संख्या भी घटकर 79 रह गई। यह पिछले पांच वर्षों में सबसे कम है। वर्ष 2025 और 2024 में ऐसे 86-86 दिन, 2023 में 80 दिन और 2022 में 127 दिन दर्ज किए गए थे।

वायु प्रदूषण के प्रमुख मानकों में शामिल पीएम2.5 के स्तर में भी सुधार दर्ज किया गया है। जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान दिल्ली में पीएम2.5 का औसत स्तर 69 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। यह वर्ष 2022 के बाद इस अवधि का सबसे कम औसत स्तर है। वर्ष 2025 में भी पीएम2.5 का औसत 69 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा था, जबकि 2024 में 81, 2023 में 73 और 2022 में 80 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था।

ALSO READ THIS :  दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तक हल्की बारिश के आसार, 17 सितंबर तक बादलों के साथ बूंदाबांदी

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। आयोग ने कहा है कि आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में और सुधार के प्रयासों को तेज किया जाएगा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें