मुजफ्फरनगर में कातिल बीवी और सौतेला भाई गुनहगार साबित: चर्चित हत्याकांड में देवर-भाभी दोषी, क़त्ल कर शौचालय के गड्ढे में छिपाई थी लाश, अब 13 अक्टूबर को मुकर्रर होगी सजा

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के मांडला गांव में करीब तीन साल पहले हुए चर्चित सागर अली हत्याकांड में अदालत ने गुरुवार को उसकी पत्नी आशिया और छोटे सौतेले भाई सुहैल को दोषी ठहराया है। अभियोजन के मुताबिक, सागर अली ने अपनी पत्नी और भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और उनके संबंधों का […]

4 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में जाट महासम्मेलन: आरक्षण की मांग पर जुटेंगे छह जिलों के लोग, केंद्र की OBC सूची में शामिल करने की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। जाट आरक्षण की मांग को लेकर 4 अक्टूबर को बुढ़ाना में बड़ा महासम्मेलन होने जा रहा है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने गुरुवार अपराह्न 4 बजे आर्य समाज मंदिर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में सम्मेलन आयोजित करने का ऐलान किया है। समिति के राष्ट्रीय […]

पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमले के मामले में नया मोड़: अब आरोपित पक्ष ने लगाए उल्टे आरोप, SSP ऑफिस पहुंच महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। तितावी थाना क्षेत्र के धौलरा गांव में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान तीन पर हमले के मामले में अब एक दिन बाद नया मोड़ सामने आया है। प्रशासनिक टीम के साथ अभद्रता और लेखपाल से मारपीट के आरोपों के बाद अब आरोपी पक्ष की महिला गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे […]

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- ‘PDA’ को लेकर भ्रमित हैं सपा प्रमुख; राज्यसभा उम्मीदवार पर भी उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पीडीए के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। राज्यसभा चुनाव, इंडिया गठबंधन की बैठक और सपा-कांग्रेस के बीच संभावित सीट बंटवारे को लेकर भी उन्होंने विपक्षी […]

कूड़े के ढेर में मिली एक दिन की नवजात: मुजफ्फरनगर में शालू सैनी ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई, लावारिस की वारिस बन अपने हाथों से किया अंतिम संस्कार

मुज़फ़्फ़रनगर। खतौली थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर में एक दिन की मृत नवजात बच्ची का शव मिलने से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। जिस बच्ची ने अभी दुनिया को ठीक से देखा तक नहीं था, उसे कूड़े के ढेर में छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर क्रांतिकारी शालू सैनी गुरुवार को […]

ब्रजेश पाठक का दावा- 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी NDA सरकार, अखिलेश के INDIA बैठक से दूरी पर साधा निशाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से एनडीए भारी बहुमत हासिल करेगा। अखिलेश यादव के INDIA ब्लॉक की […]

जन सूचना के सवाल पर फुस्स हुए मुजफ्फरनगर के अफसर: प्रथम-द्वितीय अपील का भी नहीं पता, राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक; BSA और समाज कल्याण अधिकारी के न पहुंचने पर नोटिस

मुज़फ़्फ़रनगर। राज्य सूचना आयुक्त के मुज़फ़्फ़रनगर दौरे के दौरान अधिकारियों की तैयारियों की गुरुवार को पोल खुल गई। आयुक्त ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों के साथ दोपहर करीब एक बजे बैठक कर जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत होने वाले कामकाज की जानकारी ली तो कई अधिकारी उनके सवालों पर फुस्स नजर आए। […]

UPSC के 100 साल पूरे, पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट और सिक्का; कैप्टन स्मित का किया जिक्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने यूपीएससी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का, डाक टिकट और विशेष पुस्तक जारी की। दो दिवसीय शताब्दी कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष […]

गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सात दमकल गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब सात दमकल वाहनों की मदद से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू […]

दिल्ली-NCR की हवा सुधरी, सितंबर में AQI 102 पर पहुंचा; पांच साल में सबसे कम औसत दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार का रुख सितंबर में भी जारी रहा। वर्ष 2026 के सितंबर महीने में राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में दिल्ली का मासिक औसत एक्यूआई 102 रहा, जबकि 2025 और 2024 में यह […]