Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ छात्रा और उसके बॉयफ़्रेंड को पीटा: करीब आधे घंटे चला ड्रामा, ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकली थी, बाज़ार में प्रेमी संग मिली

परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ छात्रा और उसके बॉयफ़्रेंड को पीटा: करीब आधे घंटे चला ड्रामा, ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकली थी, बाज़ार में प्रेमी संग मिली

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। बाजार में बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही छात्रा को परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा और मारपीट चलती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और काफी देर तक तमाशबीन बने पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। घटना के दो वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक छात्रा घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी। बाजार में परिवार के एक युवक ने उसे एक अन्य युवक के साथ घूमते देख लिया। इससे पहले बाइक पर सवार होकर दोनों वहां से निकल पाते, इससे पहले ही परिजनों ने युवक की बाइक की चाबी छीन ली।

वायरल वीडियो में छात्रा बाइक की चाबी वापस लेने के लिए मिन्नत करती और उसे वापस लेने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इसी दौरान परिजनों द्वारा छात्रा को कई थप्पड़ मारते हुए वीडियो में देखा जा सकता है।

इसके बाद फोन कर परिवार के अन्य लोगों को मौके पर बुलाया गया। उनके पहुंचने के बाद पहले छात्रा के साथ मारपीट की गई और फिर युवक की बाइक को जमीन पर गिराकर उसमें तोड़फोड़ की गई।

मामला बिगड़ता देख युवक ने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। करीब आधे घंटे तक सड़क पर विवाद, मारपीट और हंगामा चलता रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे।

ALSO READ THIS :  वैदिक पुत्री पाठशाला प्रकरण: प्रधानाचार्या के समर्थन में उतरे शिक्षक, बोले- बेबुनियाद मुकदमे पर करेंगे सामूहिक गिरफ्तारी

घटना के दो CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं। वीडियो में घटनाक्रम के अलग-अलग हिस्से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज हुई है या नहीं और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें