Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » स्वर्ण आभूषणों से सजी ‘गोल्डन कांवड़’ पहुंची मुज़फ़्फ़रनगर: 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी से सजी भोलेनाथ की गोल्डन प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

स्वर्ण आभूषणों से सजी ‘गोल्डन कांवड़’ पहुंची मुज़फ़्फ़रनगर: 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी से सजी भोलेनाथ की गोल्डन प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शिव कांवड़ यात्रा-2026 में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखी कांवड़ें श्रद्धालुओं और राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। रविवार अपराह्न करीब तीन बजे दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित सिसौना कट पर एक ऐसी ‘गोल्डन कांवड़’ पहुंची, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहगीर रुक-रुककर वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए।

यह अनोखी कांवड़ हरियाणा के सोनीपत जनपद की सोने की नगरी कही जाने वाली खरखौदा निवासी गोल्ड प्लेटेड आभूषण कारोबारी रोहित कुमार वर्मा लेकर आ रहे हैं। कांवड़ में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड आभूषणों से विशेष रूप से सजाया गया है, जिसने यात्रा के दौरान इसे आकर्षण का केंद्र बना दिया।

शिवभक्त रोहित कुमार वर्मा ने बताया कि यह उनकी दूसरी गोल्डन कांवड़ यात्रा है। पिछले वर्ष भी वह इसी प्रकार की कांवड़ लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से उनका गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का कारोबार लगातार आगे बढ़ा है और आज उनके कई शोरूम संचालित हो रहे हैं। इसी श्रद्धा और कृतज्ञता के भाव से उन्होंने यह विशेष कांवड़ बाबा महादेव को समर्पित की है।

उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर सजाए गए स्वर्ण आभूषणों की कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये है। वहीं वह स्वयं भी लगभग इतनी ही कीमत के आभूषण धारण किए हुए हैं।

रोहित का कहना है कि उन्हें बाबा भोलेनाथ पर पूरा विश्वास है और किसी प्रकार का भय नहीं है। हालांकि इतने कीमती आभूषण होने के कारण सुरक्षा के मद्देनज़र कभी कभी जरूरत महसूस होने पर पुलिस भी उनके साथ चलती है। उनकी टीम में कुल आठ शिवभक्त शामिल हैं, जो हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा: देशभक्ति का जज्बा, सड़कों पर जाम

गोल्डन प्रतिमा और स्वर्ण आभूषणों से सजी यह अनोखी कांवड़ मुज़फ़्फ़रनगर में चर्चा का विषय बन रही है। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था, श्रद्धा और अनूठी प्रस्तुति का सुंदर संगम बताया।

 


[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें