Home » उत्तर प्रदेश » ग्रेटर नोएडा की मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 20वीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें

ग्रेटर नोएडा की मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 20वीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें

Facebook
Twitter
WhatsApp

नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में बुधवार देर रात बिजली के शाफ्ट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए छठी मंजिल से 20वीं मंजिल तक पहुंच गई, जिससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोसाइटी के छठे फ्लोर पर स्थित बिजली के शाफ्ट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

फ्लैट छोड़कर बाहर निकले लोग

आग लगते ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। धुआं और लपटें देखकर निवासी अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। कई परिवार सुरक्षा के मद्देनजर खुले स्थानों पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सोसाइटी के मेंटेनेंस स्टाफ के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

आग की घटना के बाद गुरुवार सुबह तक सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।

ALSO READ THIS :  भगवाधारियों के स्वागत में नोएडा पुलिस का कड़ा पहरा: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर सड़कों पर उतरी खाकी, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें