Home » उत्तर प्रदेश » कपिल मिश्रा के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार: बोले- ‘प्रदूषण मानव जनित रोग है, लोगों को जागरूक होने की जरूरत’

कपिल मिश्रा के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार: बोले- ‘प्रदूषण मानव जनित रोग है, लोगों को जागरूक होने की जरूरत’

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा की एक्स पोस्ट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कपिल मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदूषण मानव जनित रोग है और लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। कांग्रेस नेता उदित राज ने भी प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को घेरा। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवानों के साथ दीपावली मनाने का स्वागत किया।

इमरान मसूद बोले- सरकार कुछ नहीं करेगी, लोगों को खुद जागरूक होना होगा

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ये लोग मेंटली डिस्टर्ब हैं। ये सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं। दीपावली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। चाहे उनकी सरकार हो या हमारी, सरकार इन मामलों पर ज्यादा कुछ नहीं करेगी। लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवानों के साथ दीपावली मनाने और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिए गए भाषण पर भी मसूद ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “दीपावली के दिन ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। किस-किसको खत्म करेंगे।”

इमरान मसूद ने प्रदूषण की स्थिति का जिक्र करते हुए दावा किया कि दिल्ली में एक्यूआई 1710 तक पहुंच गया है, जबकि रात में सहारनपुर का एक्यूआई 600 हो गया था।

एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

एसआईआर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से निशाना साधे जाने पर इमरान मसूद ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग गिर गया। चुनाव आयोग घबराहट में बार-बार आदेश वापस ले रहा है।”

ALSO READ THIS :  दिल्ली महारैली से पहले भाजपा का विपक्ष पर पोस्टर वार: रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला'

सुरेंद्र राजपूत ने प्रधानमंत्री के जवानों के साथ दीपावली मनाने का किया स्वागत

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बस्तर में जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपावली मनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अर्धसैनिक बलों के साथ दीपावली मनाना स्वागत योग्य है।

एसआईआर को लेकर प्रह्लाद जोशी द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के सवाल पर राजपूत ने कहा, “प्रह्लाद जोशी को राहुल गांधी के बयानों को सुनकर आना चाहिए। अगर एसआईआर इतनी ही सही प्रक्रिया है तो दोबारा एसएसआर क्यों कराया जा रहा है।”

उदित राज बोले- प्रदूषण से लोगों का दम घुट रहा है

कांग्रेस नेता उदित राज ने कपिल मिश्रा की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उनके दिमाग में प्रदूषण है। प्रदूषण से लोगों का दम घुट रहा है। समस्या का समाधान करने के बजाय वे फिर से मामले को डायवर्ट कर रहे हैं।”

प्रदूषण के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित मंत्रियों की भूमिका पर सवाल उठाए। वहीं, इमरान मसूद ने लोगों से प्रदूषण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें