Home » खेल-कूद » आईपीएल 2026: शार्दुल ठाकुर की घरवापसी, ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस पहुंचे

आईपीएल 2026: शार्दुल ठाकुर की घरवापसी, ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस पहुंचे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुंबई.  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने बड़ा दांव खेलते हुए ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी। रिटेंशन लिस्ट आने से ठीक पहले हुआ यह ट्रेड मुंबई की टीम को और मजबूती देने वाला साबित हो सकता है।

मुजफ्फरनगर: GRAP-3 लागू होते ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ताबड़तोड़ कार्रवाई! बिल्डिंग मटेरियल और कोल्हू उद्योगों पर नोटिस

मुंबई से रणजी ट्रॉफी खेलने वाले शार्दुल ठाकुर पहली बार आईपीएल में अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाल ही में उन्हें रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए मुंबई टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद शार्दुल को लखनऊ ने सीजन शुरू होने से ठीक पहले साइन किया था। पिछले सीजन उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट चटकाए और शुरुआती जीतों में अहम भूमिका निभाई थी। कुल मिलाकर आईपीएल करियर में शार्दुल 105 मैचों में 107 विकेट ले चुके हैं। निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं, हालांकि उन्हें ऊपरी क्रम में ज्यादा मौके नहीं मिले।

मुजफ्फरनगर में बच्चा चुराने की कोशिश! मेरठ की संदिग्ध महिला पकड़ी, घंटों करती रही पागल होने का नाटक

शार्दुल पहले चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स), राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर वे टीम की तेज गेंदबाजी और लोअर ऑर्डर को मजबूती देंगे।

एक समय हार्दिक पांड्या के साथ प्रतिद्वंद्विता की चर्चा में रहने वाले शार्दुल फिलहाल भारतीय टीम से बाहर हैं और उनका आईपीएल करियर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मुंबई इंडियंस के साथ नई शुरुआत उनके करियर को नई दिशा दे सकती है।

ALSO READ THIS :  भारतीय हॉकी को गर्व: रघु प्रसाद आर.वी. बने FIH अंपायर ऑफ द ईयर 2025

 

 

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें