Home » विविध इंडिया » कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर लतीफ मुठभेड़ में ढेर; CRPF डीजी ने दी बधाई

कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर लतीफ मुठभेड़ में ढेर; CRPF डीजी ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ को मार गिराया। बताया गया कि सुरक्षा बलों ने उसे आत्मसमर्पण करने का मौका दिया था, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें आतंकी मारा गया।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बधाई हो दोस्तों। कुछ डिशेज ठंडी सर्व करने में सबसे अच्छी लगती हैं, ठंड के मौसम में भी।”

सुरक्षा बलों ने दी थी आत्मसमर्पण की अपील

सूत्रों के मुताबिक, कुलगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ को घेर लिया था। सामने आए एक वीडियो में सैन्य अधिकारी उसे लगातार हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने के लिए समझाते नजर आए। एक अधिकारी को यह कहते हुए भी सुना गया कि “हम तुम्हारे साथ हैं।” हालांकि, आतंकी ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

कई इलाकों में घर-घर तलाशी अभियान

कुलगाम जिले के कई इलाकों में सुरक्षा बलों का व्यापक तलाशी अभियान जारी है। संयुक्त अभियान में सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें शामिल हैं। सुरक्षा बल गांवों में घर-घर जाकर तलाशी ले रहे हैं।

अभियान के पहले दिन सोमवार को भी एक संदिग्ध आतंकी मारा गया था। सुरक्षा बलों ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर अखरान हमले से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी थी। फुटेज के आधार पर बताया गया कि उमर ने अखरान हमले को अंजाम देने में लतीफ भट की मदद की थी और बाद में लतीफ फिर से सक्रिय हो गया था।

ALSO READ THIS :  दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 2800 नई इलेक्ट्रिक एसी बसें, प्रदूषण घटाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुधारने की बड़ी पहल

टीआरएफ के नाम से हमले करने का आरोप

लश्कर-ए-तैयबा अपने प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के नाम से जम्मू-कश्मीर में हमले करता रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लतीफ भट को पाकिस्तान में बैठे आकाओं से निर्देश मिलते थे। यह भी बताया गया कि आईएसआई उसकी मदद से कश्मीर में स्थानीय नेटवर्क को मजबूत करना चाहती थी।

फिलहाल सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें