Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में जन्माष्टमी की रात गायब किशोरी मुस्लिम के घर से बरामद: मंदिर जा रही नाबालिक को जबरन ले जाकर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, 2 साथियों की तलाश

मुज़फ़्फ़रनगर में जन्माष्टमी की रात गायब किशोरी मुस्लिम के घर से बरामद: मंदिर जा रही नाबालिक को जबरन ले जाकर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, 2 साथियों की तलाश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। छपार थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी के गांव के एक मुस्लिम युवक के घर से मिलने के बाद गंभीर आरोप सामने आए हैं। किशोरी ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसे अपने दो साथियों के साथ बहला-फुसलाकर और जबरन अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के बयान और पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीती रात करीब 11 बजे आरोपी को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, किशोरी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने किशोरी की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने किशोरी को गांव के ही मुस्लिम युवक के घर से बरामद करने का दावा किया।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी ने बाद में अपने बयान में जबरन ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया।

CO सदर सुनील कुमार के अनुसार, किशोरी के पिता ने 5 सितंबर को थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि 4 और 5 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर में रखे मोबाइल फोन से एक नंबर मिला।

पुलिस के अनुसार, यह नंबर समीर पुत्र जनाब का था। जानकारी जुटाने पर आरोपी की भूमिका सामने आई।

पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने उनकी बेटी को फोन कर बुलाया और उसे जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर पेपर मिलों में RDF पर छिड़ी जंग! एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज अग्रवाल बोले, ‘इंडस्ट्री सिर्फ 20% जिम्मेदार, वाहनों का 50% प्रदूषण!’

किशोरी ने भी अपने बयान में आरोपी पर बहला-फुसलाकर एवं जबरन ले जाने के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद छपार क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें