Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर से बड़ी खबर: जनता इंटर कॉलेज भोपा की दान की ज़मीन पर भूमाफियाओं का कब्ज़ा,कार्रवाई की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर से बड़ी खबर: जनता इंटर कॉलेज भोपा की दान की ज़मीन पर भूमाफियाओं का कब्ज़ा,कार्रवाई की मांग 

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जनता इंटर कॉलेज, भोपा की दान स्वरूप प्राप्त लगभग 500 बीघा भूमि को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनता इंटर कॉलेज, भोपा ग्रामीण क्षेत्र की एक ऐतिहासिक शिक्षण संस्था है। संगठन के अनुसार, वर्ष 1949 में पंडित दामोदर प्रसाद, चंद्रमुनि और प्रद्युम्न कुमार द्वारा विद्यालय की पैतृक संस्था के नाम लगभग 500 बीघा कृषि भूमि दान स्वरूप दी गई थी, जिसके अभिलेख आज भी निबंध कार्यालय के केंद्रीय अभिलेखागार में उपलब्ध हैं।

जाट महासभा का आरोप है कि वर्तमान में इस भूमि के बड़े हिस्से पर भूमाफियाओं एवं असामाजिक तत्वों का अवैध कब्जा है। संगठन का कहना है कि यदि यह भूमि विद्यालय को पुनः प्राप्त हो जाती है तो उसकी आय से विद्यालय के विकास, आधारभूत सुविधाओं और छात्रहित से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में चोरी के डीजल का अवैध कारोबार पकड़ा, टैंकर चालक और गोदाम मालिक गिरफ्तार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें