Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ तिहरा हत्याकांड: आरोपी ऋषभ शुक्ला के पुराने मकान पर चला बुलडोजर, चार घंटे तक चली कार्रवाई

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: आरोपी ऋषभ शुक्ला के पुराने मकान पर चला बुलडोजर, चार घंटे तक चली कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर गुरुवार को एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की गई। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम दो बुलडोजर मशीनों और भारी पुलिस बल के साथ दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंची। लगभग चार घंटे चली कार्रवाई में आरोपी का एक पुराना मकान ढहा दिया गया। अंधेरा होने और रोशनी की व्यवस्था करने के कारण कार्रवाई रोकनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का दूसरा मकान भी इसी परिसर के पास है, जिस पर आगे कार्रवाई की जा सकती है।

28 अक्टूबर को भी हुई थी कार्रवाई, सिर्फ बाउंड्रीवॉल गिराई गई थी

इससे पहले 28 अक्टूबर को भी ऋषभ शुक्ला के मकान पर बुलडोजर चलाया गया था। उस समय एलडीए की टीम ने सड़क की सीमा में आ रही बाउंड्रीवॉल का हिस्सा गिराया था। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। उनका आरोप था कि आरोपी की बाउंड्रीवॉल ही नहीं, बल्कि मकान भी नजूल की जमीन पर बना हुआ है। परिवार ने पूरे निर्माण पर कार्रवाई की मांग की थी।

गुरुवार को एलडीए की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और आरोपी के कब्जे वाली जगह पर बने पुराने मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर ने घर के आगे टीन से बने हिस्से को भी ढहा दिया। मकान के अंदर रखा कूलर, साइकिल और अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के घरों में रहने वाले लोग अपनी छतों पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई देखते रहे।

चबूतरे और पार्किंग के विवाद में हुई थी तीन लोगों की हत्या

ALSO READ THIS :  नोएडा पुलिस की चौतरफा कार्रवाई: वाहन चोर गैंग के 13 शातिर गिरफ्तार, कब्जे से 27 मोटरसाइकिलें और हथियार बरामद

सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह कार पार्किंग और चबूतरा बनवाने को लेकर ऋषभ शुक्ला और शिवाजी तिवारी के परिवार के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ऋषभ ने शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश और भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभु को गोली मार दी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी ऋषभ को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया था।

मृतकों में शिवाजी तिवारी (62) सचिवालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभु लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत थे, जबकि बेटे सुयश (30) बिजली के सामान का कारोबार करते थे। सुयश की शादी 5 दिसंबर को होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तिहरे हत्याकांड ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

पीड़ित परिवार ने डीजीपी से की थी कार्रवाई की मांग

घटना के पांचवें दिन डीजीपी राजीव कृष्ण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान मृतक शिवाजी तिवारी की पत्नी उषा तिवारी ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की थी। परिवार ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई थी। इसके बाद एलडीए ने 28 अक्टूबर को सड़क की सीमा में आ रही बाउंड्रीवॉल गिराई थी। हालांकि, परिवार ने उस कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए मकान पर भी कार्रवाई की मांग जारी रखी थी।

स्थानीय लोगों ने आरोपी के लिए सख्त सजा और परिवार को मदद देने की मांग की

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासी आनंद गुप्ता ने कहा कि जिस तरह तीन लोगों की हत्या की गई, ऐसे गंभीर अपराध के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोपी के एनकाउंटर या फांसी की सजा की मांग की।

ALSO READ THIS :  अमेठी में जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वहीं, क्षेत्र की पूर्व पार्षद बीना गुप्ता ने कहा कि की जा रही कार्रवाई पूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि हत्या की वजह से पीड़ित परिवार पुरुष सदस्यों से वंचित हो गया है। ऐसे में सरकार को परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए। साथ ही परिवार की सुरक्षा और अन्य जरूरी जिम्मेदारियां भी उठानी चाहिए।

गुरुवार देर शाम तक एलडीए की टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी रही। अंधेरा होने के बाद रोशनी की व्यवस्था की गई, लेकिन एक मकान गिराने के बाद कार्रवाई रोक दी गई। अधिकारियों की ओर से आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें