Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में खौफनाक वारदात! कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को किया बेहोश, फिर चाकू से किया हमला; पत्नी हिरासत में

मेरठ में खौफनाक वारदात! कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को किया बेहोश, फिर चाकू से किया हमला; पत्नी हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जैद गार्डन कॉलोनी में एक युवक ने अपनी पत्नी पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश करने और इसके बाद चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार करने का आरोप लगाया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए रक्तस्राव रोकने और क्षतिग्रस्त हिस्से को जोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दूसरी महिला से संबंधों के शक को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, जैद गार्डन में रहने वाले दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दंपती की कोई संतान नहीं है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी को शक था कि वह किसी दूसरी महिला के साथ संबंध में है और दूसरी शादी करना चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

कॉफी पिलाकर बेहोश करने के बाद हमले का आरोप

युवक ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद उसकी पत्नी ने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। कॉफी पीने के बाद वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचीं मां और बहन

हमले के बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि परिजनों के पहुंचने से पहले ही महिला घर से निकल गई थी। इसके बाद परिजन घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ALSO READ THIS :  यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले, दीपक कुमार पाल बने मुजफ्फरनगर के नए नगर मजिस्ट्रेट

पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया

घायल युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सीओ बोले—सभी तथ्यों की जांच जारी

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को जैद गार्डन में एक महिला द्वारा अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। महिला को अपने पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर उसने पति पर हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें