Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘हर-हर महादेव’ के साथ मुस्लिम शिवभक्त शाकिर: कांवड़ के पास पढ़ते हैं नमाज़, ना फतवे का खौफ़ और किसी धमकी का असर

‘हर-हर महादेव’ के साथ मुस्लिम शिवभक्त शाकिर: कांवड़ के पास पढ़ते हैं नमाज़, ना फतवे का खौफ़ और किसी धमकी का असर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के बीच जहां करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रही शिवभक्तों की एक टीम में मुस्लिम युवक मोहम्मद शाकिर भी अपने हिंदू दोस्तों गौरव और मिंटू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांवड़ यात्रा कर रहा है।

मेरठ निवासी शाकिर इस बार दूसरी बार अपने दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा में सहयोगी के रूप में शामिल हुए हैं। तीनों इस बार 201 लीटर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पर पहुंची इस टोली ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर भी शाकिर की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शाकिर का कहना है कि वह कांवड़ यात्रा में पूरी श्रद्धा और जिम्मेदारी के साथ अपने दोस्तों का साथ निभा रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही अपने धर्म की मान्यताओं का भी पूरी तरह पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जब नमाज़ का समय होता है तो वह कांवड़ के पास ही नमाज़ अदा करते हैं। जुमे की नमाज़ उन्होंने रास्ते में एक मस्जिद में पढ़ी, जहां उनके साथ उनके हिंदू साथी गौरव भी पहुंचे।

शाकिर ने कहा कि उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का विरोध या आपत्ति नहीं झेलनी पड़ी। उनके मुताबिक न हिंदू समाज ने कोई एतराज जताया और न ही मुस्लिम समाज ने। सभी ने उन्हें सम्मान और सहयोग दिया। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल एक संदेश देना है कि इंसानियत और भाईचारा किसी धर्म की सीमाओं में बंधा नहीं होता।

ALSO READ THIS :  एक क्लिक ने उड़ा दी थी किसान की जमा-पूंजी! मुजफ्फरनगर पुलिस ने ऐसे किया साइबर ठगों का खेल खत्म!

फतवे से जुड़े सवाल पर शाकिर ने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी तक उन्हें किसी तरह का फतवा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता भी है तो उस समय देखा जाएगा, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने दोस्तों के साथ यात्रा पूरी करने और समाज में भाईचारे का संदेश देने पर है।

मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक से गुजरती यह अनोखी कांवड़ यात्रा अब सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बता रहे हैं, तो कई इसे दोस्ती और आपसी विश्वास की अनूठी तस्वीर के रूप में देख रहे हैं।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें