Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » 2027 की चुनावी बिसात पर मुज़फ़्फ़रनगर में NDA की कवायद: अमरजीत गुर्जर ने साधे हिंदू संगठन और भाजपा-शिवसेना नेता, समन्वय बैठक में बोले- ‘शिवसेना के सहयोग से फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी योगी सरकार’

2027 की चुनावी बिसात पर मुज़फ़्फ़रनगर में NDA की कवायद: अमरजीत गुर्जर ने साधे हिंदू संगठन और भाजपा-शिवसेना नेता, समन्वय बैठक में बोले- ‘शिवसेना के सहयोग से फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी योगी सरकार’

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। शिवसेना और NDA के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी अमरजीत गुर्जर ने जिले के हिंदू सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ शिवसेना और भाजपा नेताओं से मुलाकात कर मंगलवार अपराह्न करीब 4 बजे समन्वय बैठक की। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव में NDA को मजबूत करने और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर चर्चा की गई।

संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व शिवसेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी के बुलावे पर अमरजीत गुर्जर संयुक्त हिंदू महासंघ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न हिंदू संगठनों, शिवसेना कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं से संवाद किया। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

अमरजीत गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 में एक बार फिर शिवसेना के सहयोग से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए काम किया जाए। उन्होंने दावा किया कि NDA प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल करेगा।

उन्होंने शिवसेना के पुराने कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे मनमुटाव को जल्द दूर करने की बात कही। अमरजीत गुर्जर के अनुसार, संगठन में आपसी समन्वय मजबूत कर उत्तर प्रदेश में शिवसेना का विस्तार किया जाएगा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

बैठक में हिंदू संगठनों और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भाजपा एवं शिवसेना के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव से पहले विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने को बैठक का प्रमुख उद्देश्य बताया गया।

ALSO READ THIS :  UPTET-2026 का आज आखिरी दिन: बायोमेट्रिक, AI कैमरों और थ्री-लेयर चेकिंग के बाद ही मिल रहा प्रवेश; दो दिनों में 20,836 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 2,879 ने छोड़ी

इस दौरान डॉ. ललित माहेश्वरी, विश्व हिंदू परिषद, कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल, विजय शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, डॉ. योगेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, सुनील दर्शन जिला महासचिव भाजपा, अखिलेश जाटव अध्यक्ष संयुक्त हिंदू महासंघ, गीता गुर्जर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, परवीन गर्ग, गोरख दर्पण, जनार्दन विश्वकर्मा, विजय चंदेल, सचिन जोगी, शालिनी शर्मा, नेहा गोयल, कल्पना ठाकुर, मनोहर चौधरी अध्यक्ष व्यापार मंडल और रविंद्र सैनी पूर्व बीडीसी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें