मुजफ्फरनगर में शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर DM उमेश मिश्रा के नेतृत्व में ADM (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने बीती रात रेलवे स्टेशन पर संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया।
मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल और ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं की गहन जांच की। संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

खुले में सो रहे लोगों को प्रेरित किया
ADM ने रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण किया। खुले में सो रहे नागरिकों से संवाद किया। शीतलहर के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्हें सुरक्षित रैन बसेरे में रात्रि विश्राम के लिए प्रेरित किया।
प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि कोई असहाय या निराश्रित व्यक्ति ठंड के जोखिम में न रहे।

बस स्टैंड और चौराहों पर अलाव चेक किए
इसके बाद ADM ने बस स्टैंड और नगर के प्रमुख चौराहों पर जल रहे अलावों का निरीक्षण किया। वहां ताप रहे लोगों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अलाव की निरंतरता, ईंधन उपलब्धता और सुरक्षित संचालन पर जोर दिया।

जनता से अपील
जिला प्रशासन ने अपील की है कि खुले में ठंड से प्रभावित कोई व्यक्ति दिखे तो निकटतम प्रशासनिक इकाई को सूचना दें। समय रहते आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा। जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। यह अभियान निरंतर चलेगा।
टीम में शामिल अधिकारी
निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश, SDM सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी को रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण और अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

ठंड से बचाव की सजगता
यह पहल ठंड में असहाय लोगों की मदद का बड़ा कदम है। रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था से कई जिंदगियां बच सकती हैं। प्रशासन की यह मुहिम सराहनीय है। जनता से सहयोग की उम्मीद है।



