Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » 20 साल पुराना अलनूर मीट प्लांट धरना-जाम मामला: पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत 12 के बयान दर्ज, 2 दिसंबर को होगी बहस

20 साल पुराना अलनूर मीट प्लांट धरना-जाम मामला: पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत 12 के बयान दर्ज, 2 दिसंबर को होगी बहस

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में वर्ष 2006 के अलनूर मीट प्लांट प्रकरण से जुड़े धरना और सड़क जाम के मामले में मंगलवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत 12 आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। एमपी-एमएलए कोर्ट में सभी आरोपियों के धारा 313 के तहत बयान दर्ज हुए। अब मामले में बहस के लिए अदालत ने 2 दिसंबर की तारीख नियत की है। इस मुकदमे में कुल 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिनमें से चार आरोपियों की मौत हो चुकी है।

बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामवीर सिंह के अनुसार, 14 अगस्त 2006 को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित अलनूर मीट प्लांट को बंद कराने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने प्लांट और सिखेड़ा थाने के बाहर धरना दिया था। इस दौरान सड़क पर जाम भी लगाया गया था। पुलिस की ओर से इस मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक, शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा, रामानुज दूबे, राजीव मित्तल, ओमकार सिंह, राजेश्वर आर्य और अरविंद समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश देवेंद्र फौजदार की अदालत में चल रही है। मंगलवार को उमेश मलिक समेत 12 आरोपी अदालत में पेश हुए और उनके बयान दर्ज किए गए। अब अदालत में बहस की प्रक्रिया होगी, जिसके लिए 2 दिसंबर की तारीख तय की गई है।

अलनूर मीट प्लांट में तोड़फोड़ और हंगामे को लेकर इसी प्रकरण से जुड़ा एक दूसरा मुकदमा भी दर्ज हुआ था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता के मुताबिक, उस मुकदमे में सभी आरोपियों को अदालत बरी कर चुकी है। हालांकि, धरना और सड़क जाम से जुड़े मौजूदा मुकदमे में सुनवाई अभी जारी है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में पावर का दम, क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें