Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार: मेरठ से आए आरोपियों के कब्जे से हथियार, तीन मोबाइल और बाइक बरामद

मुज़फ़्फ़रनगर में हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार: मेरठ से आए आरोपियों के कब्जे से हथियार, तीन मोबाइल और बाइक बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामलीला टीला चौकी इंचार्ज गोविंद चौधरी की मुस्तैदी और सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गएआरोपी मेरठ से अवैध हथियार लेकर मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई।

ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा की मुताबिक, रामलीला टीला चौकी इंचार्ज गोविंद चौधरी को आरोपियों के हथियारों के साथ आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चाँद, समीर और अहमद के रूप में हुई है। तीनों आरोपी मेरठ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियारों के साथ अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, एक पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बताया गया है कि आरोपी इसी मोटरसाइकिल से मेरठ से मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे थे। हथियारों और मोबाइल फोन की बरामदगी के बाद पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हालांकि, हथियारों की सप्लाई कहां की जानी थी और आरोपियों के नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इस कार्रवाई के दौरान चौथा आरोपी सितारा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों के साथ फरार सितारा की क्या भूमिका थी और हथियारों की तस्करी के इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

ALSO READ THIS :  ख़बर का असरः भंडूरा का श्री बालाजी TPO प्लांट का संचालन बंद! खामियों को दुरूस्त करने में जुटा प्रबंधन

नगर कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में रामलीला टीला चौकी इंचार्ज गोविंद चौधरी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध हथियारों के साथ पहुंचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मुज़फ़्फ़रनगर व्यापार बंधु की बैठक में गूंजा सड़कों के गड्ढों और व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा: विकास भवन में हुई बैठक में व्यापारियों ने नगर पालिका, नापतोल विभाग और नवीन मंडी की समस्याएं उठाईं।

ज़रूर पढ़ें