दिल्ली में पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 1073 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त; 10 FIR दर्ज

नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस ने पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने पांच थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 1,073.426 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की गई […]

लखनऊ में अमित शाह की मौजूदगी में BJP का महामंथन: 2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का नेताओं ने जताया भरोसा

लखनऊ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूती […]

दिल्ली में शातिर ठगों का अनोखा खेल! चलती कार बनी साइबर ठगी का कॉल सेंटर, पुलिस से बचने के लिए बदलते थे लोकेशन; 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली। साइबर ठगी के लिए शातिर आरोपियों ने कार को ही मोबाइल कॉल सेंटर बना रखा था। लोकेशन ट्रैकिंग और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी जगह बदलते रहते थे। दिल्ली पुलिस की ईस्ट डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस […]

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: बारिश और तेज हवाओं से गिरा पारा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर […]

बुलंदशहर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबे महिला समेत तीन लोगों को बचाया गया

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के छतारी कस्बे में शुक्रवार देर रात एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान एक महिला और दो पुरुष मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन, दमकल विभाग और एनडीआरएफ समेत राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। […]

सुरक्षा से समृद्धि की ओर बढ़ता यूपी: सीएम योगी बोले- ‘डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर, रात में भी सुरक्षित हैं बाजार और बेटियां’

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर कहा है कि प्रदेश में अब बाजार देर रात तक खुले रहते हैं और महिलाएं भी बिना भय के नाइट शिफ्ट में काम कर रही हैं। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की परिस्थितियों […]

कुख्यात सरिया गैंग के लीडर कलीम उर्फ बिहारी की पुलिस से मुठभेड़: मुज़फ़्फ़रनगर में अल सुबह एनकाउंटर में दो बदमाशों को लगी गोली, रजिस्टर्ड गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में शुक्रवार तड़के बारिश के बीच करीब 4 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में कुख्यात सरिया गैंग के लीडर कलीम उर्फ बिहारी और उसके साथी आबिद को गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में […]

मुज़फ़्फ़रनगर में देह व्यापार का स्टिंग, 15 मिनट के 500 रुपये का सौदा: कथित हिंदूवादी नेताओं ने मारा छापा, सुनसान इलाके में दो मकानों में खुलेआम चला रहा था सेक्स रैकेट

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सुनसान इलाके की आड़ में कथित तौर पर चल रहे जिस्मफरोशी के काले कारोबार का स्टिंग ऑपरेशन कर पर्दाफाश किया गया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दो मकानों को देह व्यापार का अड्डा बनाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार देर शाम स्टिंग के दौरान एक महिला को कैमरे पर […]

वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव विशेषज्ञ! 98 संस्थानों और भारत के 29 चिड़ियाघरों ने मिलाया हाथ, संरक्षण के लिए बनेगी वैश्विक रणनीति

जामनगर। गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 30 देशों के 98 संस्थानों और भारत के 29 चिड़ियाघरों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ‘वन्यजीव संरक्षण के लिए वैश्विक साझेदारी को मजबूत करना’ विषय पर आयोजित इस […]

ट्यूशन से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ में 3 साल की सजा: मनचले पर 16 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, एडीजे/स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में ट्यूशन से घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में अदालत ने गुरुवार को आरोपी को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। खतौली थाना क्षेत्र के इस मामले में दोषी अंकित पर 16 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। एडीजे/स्पेशल पॉक्सो […]