मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के दक्षिणी कृष्णापुरी मोहल्ले में आजाद समाज पार्टी और AIMIM के राजनीतिक गठजोड़ के खिलाफ पोस्टर लगाकर विरोध जताया गया है। मोहल्ले में दोनों दलों से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रवेश का विरोध करने का ऐलान किया गया है। पोस्टर लगाने वाले सौर्या भारद्वाज ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के गठजोड़ को ‘ठगबंधन’ बताते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल बीजेपी की बी-टीम बनकर काम करने के लिए आए हैं।
सौर्या भारद्वाज ने बताया कि दक्षिणी कृष्णापुरी उनका निवास स्थान है और मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया है। उनके मुताबिक, दोनों दलों के राजनीतिक गठजोड़ और उनकी भूमिका को लेकर क्षेत्र के लोगों में आपत्ति है। इसी विरोध को दर्ज कराने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।
सौर्या भारद्वाज ने बताया कि दक्षिणी कृष्णापुरी उनका निवास स्थान है और मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया है। उनके मुताबिक, दोनों दलों के राजनीतिक गठजोड़ और उनकी भूमिका को लेकर क्षेत्र के लोगों में आपत्ति है। इसी विरोध को दर्ज कराने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।
मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि पोस्टर पर केवल उनका नाम क्यों लिखा है और क्या यह किसी पार्टी के निर्देश पर किया गया है, तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “सब चीजें अंदर की हैं, आप सवाल-जवाब ना करें।” इसके बाद उन्होंने जनता से इस गठबंधन से बचने की अपील करते हुए कहा कि यह बीजेपी की बी-टीम बनकर काम करने के लिए आया है।
सौर्या भारद्वाज ने दावा किया कि इस तरह के पोस्टर केवल मुज़फ़्फ़रनगर में ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी लगाए गए हैं। उन्होंने सहारनपुर और गोरखपुर क्षेत्र का भी जिक्र किया।
यह विरोध ऐसे समय सामने आया है, जब आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के नाम से गठजोड़ का ऐलान किया है। दोनों दलों ने 12 नवंबर को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
फिलहाल दक्षिणी कृष्णापुरी में पोस्टर लगाकर दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों की एंट्री का विरोध जताया गया है।

