Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में इंसानियत शर्मसार! खेतों में घेरकर मनीष तोमर को बेरहमी से पीटा, हाथ जोड़कर मांगते रहे रहम; VIDEO वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में इंसानियत शर्मसार! खेतों में घेरकर मनीष तोमर को बेरहमी से पीटा, हाथ जोड़कर मांगते रहे रहम; VIDEO वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मखियाली गांव में ग्रामीण मनीष तोमर की पिटाई का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक उन्हें खेतों में घेरकर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। कभी गन्ने के खेत में तो कभी खाली खेत में मनीष पर डंडे और गन्ने बरसाए जाते हैं। लात-घूंसे और थप्पड़ों से भी हमला किया जाता है। मनीष हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहते हैं, लेकिन दोनों युवकों की पिटाई नहीं रुकती। हमलावरों ने मारपीट के दौरान खुद ही वीडियो भी बनाया। गंभीर हालत में मनीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार शाम करीब 6 बजे सामने आए वीडियो में दोनों युवक बारी-बारी से मनीष को पीटते नजर आते हैं। हमले का सिलसिला एक जगह तक सीमित नहीं रहता। गन्ने के खेत से लेकर खाली खेत तक मनीष को पीटा जाता है। इस दौरान हमलावर गाली-गलौज भी करते हैं। मनीष खुद को बचाने की कोशिश करते हैं और हाथ जोड़कर छोड़ देने की मिन्नतें करते हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिलती।

मारपीट के दौरान हमलावर मनीष के संवेदनशील हिस्सों पर भी लात मारते दिखाई देते हैं। चोट लगने पर मनीष दर्द से कराह उठते हैं। इसके बावजूद दोनों युवक उन्हें पीटना जारी रखते हैं। वीडियो में दिखाई देने वाले दृश्य मारपीट की गंभीरता बयां कर रहे हैं। जिस व्यक्ति को बचने के लिए हाथ जोड़ने पड़ रहे हों, उसे खेतों में घेरकर लगातार पीटना और इस दौरान वीडियो बनाते रहना घटना को और गंभीर बनाता है।

मनीष तोमर की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित मनीष ने बताया कि पुरानी रंजिश की वजह से उस पर हमला किया गया।

ALSO READ THIS :  ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरे रंग: चित्रों के जरिए दिखाई देश के भविष्य की कल्पना, 1558 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

पीड़ित ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। हालांकि पुलिस ने शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज किया।

SSP सूरज कुमार राय का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें