Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में BJP नेता जय भगवान शर्मा के घर लाखों की चोरी: ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी-जेवर ले उड़े; CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैद

मुजफ्फरनगर में BJP नेता जय भगवान शर्मा के घर लाखों की चोरी: ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी-जेवर ले उड़े; CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। नई मंडी थाना क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी स्थित बीजेपी नेता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बीती रात करीब 1:30 बजे नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में जय भगवान शर्मा के बेटे ऋषभ देव शर्मा की ओर से थाना नई मंडी पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायत के मुताबिक, वारदात 29 और 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे हुई। आरोप है कि चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखे सामान को खंगाल दिया। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, एक गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह के वक्त घर में सामान बिखरा मिलने से चोरी की घटना का पता चला।

घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है। इसमें हेलमेट पहने बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फुटेज में नजर आ रहे लोगों की पहचान और चोरी की वारदात में उनकी संलिप्तता अभी पुष्ट नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता के घर चोरी की घटना से इलाके के लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

ALSO READ THIS :  रिश्ता टूटने पर बिफरे भाई, लड़के की बहन के घर हमला: घर पर लाठी-डंडों से हमला, दरवाज़े पर तोडफ़ोड़, CCTV वीडियो हुआ वायरल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें