Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में मजदूरी के नाम पर एडवांस लिए ₹3.23 लाख ऐंठे: पंजाब जाने से पहले 7 आरोपी फोन बंद कर गायब, रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर में मजदूरी के नाम पर एडवांस लिए ₹3.23 लाख ऐंठे: पंजाब जाने से पहले 7 आरोपी फोन बंद कर गायब, रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के एवज में बतौर एडवांस लिए गए 3.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ताजपुर कलां निवासी अमित कुमार ने चरथावल देहात के सात लोगों पर रकम लेने के बाद गायब होने और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अमित कुमार के मुताबिक आरोपियों ने पंजाब के संगरूर और बरनाला जिले में ईंट-भट्ठे पर पथेर का काम दिलाने की बात कही थी। आरोप है कि काम के एवज में आरोपियों ने पहले उससे 63 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद 14 सितंबर को 2.60 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और एडवांस के रूप में लिए गए। पीड़ित का दावा है कि इस लेनदेन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।

पीड़ित के मुताबिक 15 सितंबर को पंजाब जाने के लिए ट्रक किराए पर बुक किया गया था। इसके बाद जावेद, मौ. इनाम, शमीम, आबिद, माजिद हसन, महमूद और आस मौहम्मद अपने मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गए। अमित का आरोप है कि बाद में जब अब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मजदूरी और पंजाब में काम दिलाने के भरोसे पर उससे रकम ली, लेकिन तय समय पर न तो वो काम पर गए और न ही पैसे वापस किए गए। इसके बाद फोन बंद कर दिए गए। अब पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 लाख गांजे के साथ मेरठ का तस्कर गिरफ्तार, 103.9 किलो नशीला पदार्थ बरामद

पुलिस को दी गई तहरीर में अमित कुमार ने सातों आरोपियों के नाम और उनके पिता के नाम भी दर्ज कराए हैं। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, ऑनलाइन लेनदेन और बताई जा रही वीडियो रिकॉर्डिंग समेत उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें