Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, जीवित गोवंश बरामद

मुजफ्फरनगर पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, जीवित गोवंश बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में गौकशी की फिराक में घूम रहे एक हिस्ट्रीशीटर की छपार पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बीती देर रात पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक जीवित गोवंश को लेकर जा रहा था और गौकशी की तैयारी में था। मौके से पुलिस ने जीवित गोवंश, गौकशी के उपकरण और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

CO सदर सुनील कुमार के अनुसार, एक सूचना मिली थी कि कुतुबपुर-खोजानंगला रजवाहे के पास एक व्यक्ति गौकशी के इरादे से जीवित गोवंश लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही छपार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

CO ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुड्डा गांव निवासी 44 वर्षीय वाजिद पुत्र नूरहसन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक जीवित गोवंश, गौकशी के उपकरण, 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, वाजिद थाना छपार का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गौवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ्फ़रनगर में सुबह 7 बजे चोरी हुआ बाइक रेहड़ा, CCTV में साफ दिखा आरोपी; पीड़ित का बोला- तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें