Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » 8वीं कक्षा की छात्रा सोनिका ने बनाया ‘एंटी-सुसाइड मॉडल’: पंखे पर लगेगा डिवाइस, आत्महत्या की कोशिश पर बजने लगेगा अलार्म

8वीं कक्षा की छात्रा सोनिका ने बनाया ‘एंटी-सुसाइड मॉडल’: पंखे पर लगेगा डिवाइस, आत्महत्या की कोशिश पर बजने लगेगा अलार्म

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर के मेहलकी कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा सोनिका ने नीट छात्रों की आत्महत्या जैसी घटनाओं से प्रेरित होकर एक अनोखा ‘एंटी-सुसाइड मॉडल’ तैयार किया है। पंखे पर लगने वाला यह डिवाइस आत्मघाती कदम पर तुरंत अलार्म बजाकर सहायता पहुंचाने में सक्षम है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में सोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।

मुजफ्फरनगर। कोटा में नीट छात्रों की आत्महत्या जैसी दुखद घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसी पीड़ा से प्रेरित होकर मुजफ्फरनगर के मेहलकी कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा सोनिका ने एक अनोखा और जीवन रक्षक आविष्कार किया है – ‘एंटी-सुसाइड मॉडल’।

यह डिवाइस पंखे पर लगाया जाएगा। जैसे ही कोई छात्र आत्मघाती कदम (फंदा लगाने या लटकने) की कोशिश करेगा, डिवाइस तुरंत अलार्म बजाएगा और आसपास के लोगों को सूचित करेगा ताकि तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

यह मॉडल राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी/क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कैम्पस में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, प्राचार्य विश्वदीपक त्रिपाठी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्दीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

प्रतियोगिता में सोनिका प्रथम


विकासखण्ड स्तर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में: 
1. प्रथम स्थान – सोनिका (कंपोजिट विद्यालय मेहलकी, विकासखण्ड जानसठ) 
2. द्वितीय स्थान – खालिद (कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर, सदर) 
3. तृतीय स्थान – जानवी (उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी) 

क्विज प्रतियोगिता में विकासखण्ड जानसठ प्रथम रहा। 

ALSO READ THIS :  बीजेपी नेता संगीत सोम का बड़ा बयान, "वक्फ एक आतंकी गिरोह, गंगा में डुबकी के बाद कुंभ में स्टॉल लगाए मुस्लिम"

उद्देश्य और महत्व

समग्र शिक्षा योजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना, वैज्ञानिक मनोवृत्ति विकसित करना और विज्ञान-प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना था। सोनिका का मॉडल न केवल तकनीकी रूप से सराहनीय है, बल्कि सामाजिक संवेदना से भी जुड़ा है।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुशील कुमार ने मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया और निपुण भारत की अवधारणा से जनसमुदाय को अवगत कराया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एआरपी अनुराधा वर्मा और इरशाद अहमद ने किया। सहयोग में उषा रानी, विनित कुमार, रश्मि मिश्रा, निशुतोष, पूजा, नरेश कुमार, धर्मवीर सिंह, संगीता जावला, अरशद अली आदि शामिल रहे।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें