Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मृत गायों की आत्मा शांति के लिए तुलसी पार्क में हवन: गौ सेवक नीशू बोले- “हिंदू रीति-रिवाज से गौवंश के अंतिम संस्कार के लिए स्थान, नमक और कफन की व्यवस्था हो”

मृत गायों की आत्मा शांति के लिए तुलसी पार्क में हवन: गौ सेवक नीशू बोले- “हिंदू रीति-रिवाज से गौवंश के अंतिम संस्कार के लिए स्थान, नमक और कफन की व्यवस्था हो”

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शिव चौक के निकट तुलसी पार्क परिसर में गौ सेवक नीशू और उनकी टीम की ओर से मृत गायों की आत्मा शांति के लिए विशेष यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ सेवक और समाजसेवी शामिल हुए। ये कार्यक्रम करीब एक बजे दोपहर तक चला।

गौ सेवक नीशू ने बताया कि मुज़फ़्फ़रनगर में मृत गौवंश का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कराने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग पिछले आठ महीनों से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वह पिछले आठ महीने से नंगे पैर घूमकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

नीशू के मुताबिक, लंपी वायरस और अन्य बीमारियों के कारण बड़ी संख्या में गौवंश की मौत हो रही है। मृत गायों की आत्मा की शांति के लिए ही तुलसी पार्क में यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया।

गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ओर से गौ संरक्षण और व्यवस्थाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्थानीय स्तर पर उचित क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। उन्होंने मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन और नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

गौ सेवकों ने मांग की कि मृत गौवंश के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने के साथ नमक और कफन की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी राजू पिन्ना ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी द्वारा गायों के प्रति इस तरह का भाव दिखाना सराहनीय है। उन्होंने गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिए जाने और सरकार से गौवंश के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: खेड़ी गनी में गंदे पानी से श्मशान तक अर्थी ले जाना मजबूरी, ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मानदेय को लेकर मुज़फ़्फ़रनगर मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों का धरना: डॉक्टरों का आरोप- सरकार ने मानदेय ₹12 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार किया, लेकिन कॉलेज प्रशासन बढ़ी राशि का भुगतान नहीं कर रहा

ज़रूर पढ़ें