Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » कातिल बेटियां! चाकू से गोदकर पिता को उतारा मौत के घाट! बोली, ‘बेटा-बेटी में करता था फर्क, तंग आकर करनी पड़ी हत्या’

कातिल बेटियां! चाकू से गोदकर पिता को उतारा मौत के घाट! बोली, ‘बेटा-बेटी में करता था फर्क, तंग आकर करनी पड़ी हत्या’

Facebook
Twitter
WhatsApp

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो कातिल बेटियों ने पिता रामप्रसाद को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बेटा-बेटी में फर्क और रोजाना तानों से तंग आकर की वारदात। पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दोनों बहनों को हिरासत में लिया।

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के  मोरना में सोमवार सुबह 55 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र घसीटू का शव घर के मुख्य द्वार के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
रविदास मंदिर के पीछे स्थित घर में धारदार हथियार (sharp weapon) से गर्दन और शरीर पर कई वार किए गए थे। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पत्नी ने बताई अज्ञात हमलावर की बात

मृतक की पत्नी चंद्रकली ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे जब वह सोकर उठीं तो पति का शव लहूलुहान देखा। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की बात कही।

मृतक रामप्रसाद खेती-बाड़ी का काम करते थे। परिवार में पत्नी चंद्रकली के अलावा दो पुत्र अमित और सुमित हैं, जबकि चार में दो बेटियों लता और शिल्पी की शादी हो चुकी है, दो बेटियां कोमल और वंदना अभी अविवाहित हैं।

मौजूद थे परिवार के सदस्य

हत्या के समय घर में पत्नी चंद्रकली, पुत्र अमित, सुमित और बेटियां कोमल व वंदना मौजूद थीं। मौके पर पहुंचे एसपी देहात आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेई और थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने जांच शुरू की।
फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस जांच में खुलासा: बेटियों ने कबूला गुनाह

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। परिजनों से गहन पूछताछ में दोनों बेटियां रडार पर आईं। पहले तो वे पुलिस को गुमराह करती रहीं, लेकिन बाद में गुनाह कबूल लिया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: इंजीनियर के घर से 20 लाख रुपये और जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दोनों ने बताया कि पिता बेटा-बेटी में फर्क करते थे और रोजाना ताने मारते थे। इससे तंग आकर रात में सोते हुए पिता को दबोच लिया और चाकू से अनगिनत वार कर मौत के घाट उतार दिया।

एक बेटी बालिग, दूसरी नाबालिग

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बेटियों को हिरासत में ले लिया गया है। एक बेटी बालिग है, जबकि दूसरी नाबालिग है। दोनों ने दो दिन पूर्व पिता की हत्या का मन बनाया था और रविवार की रात मौका मिलते ही पिता का काम–तमाम कर दिया। एसपी देहात ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें