MDA ने अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई की। मंडल आयुक्त सहारनपुर की प्रेरणा और उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना के आदेश पर जानसठ रोड (भट्टे के पीछे, ग्राम बीबीपुर) में 35 बीघा और NH 58 पर ग्राम शेरनगर में 75 बीघा अवैध भूमि पर बनी कॉलोनियां ध्वस्त कर दी गईं। कुल 110 बीघा अवैध विकास उखाड़ा गया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने जोन-01 में अवैध भू-स्वामियों और प्लॉटिंगकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की। मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल की प्रेरणा और उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज दो स्थलों पर कुल लगभग 110 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी गई।
जानसठ रोड पर कार्रवाई
पहला स्थल जानसठ रोड पर भट्टे के पीछे ग्राम बीबीपुर में है, जहां पुष्पेन्द्र त्यागी, अजय सिंह आदि ने करीब 35 बीघा भूमि पर प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग की थी।

शेरनगर में भी चला बुलडोजर
दूसरा स्थल NH 58 पर ग्राम शेरनगर में है, जहां सतीश कुमार आदि ने लगभग 75 बीघा भूमि पर अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की थी।
कार्रवाई से पूर्व दिए थे नोटिस
प्राधिकरण द्वारा पूर्व में दोनों स्थलों पर नोटिस जारी किए गए थे। चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए गए थे, लेकिन अवैध प्लॉटिंगकर्ताओं ने निर्माण नहीं हटाया। इसलिए आज प्राधिकरण टीम ने सहायक अभियंता, अवर अभियंता और संबंधित थाने के पुलिस बल के साथ मिलकर दोनों स्थलों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
कार्रवाई का उद्देश्य
प्राधिकरण का कहना है कि अवैध प्लॉटिंग से न केवल नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि शहर की योजनाबद्ध विकास प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। ये कार्रवाई अवैध कॉलोनियों को रोकने और शहर में अनियोजित विकास पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


